विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: 10 हजार की रिश्वत ले रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

Published: Wed, 13 Mar 2024 02:15 PM (IST)

Ghazipur News एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सैदपुर कोतवाली की भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल विवेक यादव को ...और पढ़ें

गाजीपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार
गाजीपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सैदपुर कोतवाली की भीतरी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल विवेक यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी को नंदगंज थाने पर ले जाकर टीम ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एंटी करप्शन टीम से सैदपुर के रसूलपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने शिकायत की थी कि पुलिसकर्मी विवेक यादव उनके निर्माणाधीन मकान का बारजा निकालने के लिए पैसे मांग रहा है। पड़ोसी की शिकायत पर सिपाही विवेक कुमार ने निर्माण रोक रखा था।

पीड़ित ने बताया कि सिपाही उनसे 15 हजार की मांग कर रहा था। एंटी करप्शन के दारोगा राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश की शिकायत पर सिपाही विवेक यादव को 10 हजार घूस लेते धुवार्जुन यूनियन बैंक के पास से रंगेहाथ पकड़ा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।