Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीजेपी प्रोटेस्ट पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान- छात्र आंदोलन को लेफ्ट-राइट विचारधारा ने भटकाया

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 10:46 PM (IST)

    पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली छात्र आंदोलन को लेफ्ट-राइट विचारधारा द्वारा हाईजैक बताया और सरकार से छात्रों से बात करने की अपील की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बृजभूषण ने छात्र आंदोलन को लेफ्ट-राइट विचारधारा से हाईजैक बताया।

    2. सरकार से छात्रों से बातचीत कर समस्या सुलझाने की अपील।

    3. गोंडा में 1800 मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    जागरण संवाददाता, गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने यह आंदोलन एक पवित्र उद्देश्य के साथ शुरू किया था, लेकिन इसे लेफ्ट और राइट विचारधारा से जुड़े लोगों ने हाईजैक कर लिया है, जिससे आंदोलन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है।

    उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रों से बातचीत की जाए और यदि कोई गलती हुई है तो खेद भी व्यक्त किया जाए। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा के प्रभाव से दूर रहकर अपनी समस्याएं सीधे सरकार के सामने रखें।

    उन्होंने जंतर-मंतर पर चल रहे धरने का भी अवलोकन किया और कहा कि छात्रों को 'लेफ्ट' और 'राइट' से दूरी बनानी चाहिए, अन्यथा उनका आंदोलन राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा।

    युवा ज्ञान शक्ति संगम के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के द्वितीय चरण में बुधवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय में तरबगंज, बेलसर, मुजेहना और इटियाथोक विकासखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

    समारोह में 65 विद्यालयों के लगभग 1800 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। यदि विद्यार्थी लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तो सफलता स्वयं उनके कदम चूमती है।

    उन्होंने कहा कि सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी भी है। आज सम्मानित होने वाले छात्र आने वाले समय में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों को भी जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डा नवीन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह उपस्थित रहे।