Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने पीटा, कोर्ट के आदेश पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:16 PM (IST)

    गोंडा के नवाबगंज में उधारी के पैसे मांगने पर हुए विवाद में मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. उधारी के पैसे मांगने पर हुआ विवाद।

    2. मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत।

    3. कोर्ट के आदेश पर 9 पर मुकदमा।

    संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    सुभागपुर गांव निवासी तीरथराम यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां दिए गए शिकायती पत्र में कहा। गांव के राम सबेरे यादव ने उनके सगे भाई राघवराम यादव से लगभग एक वर्ष पहले एक लाख रुपया उधार लिया था। आरोप है कि एक महीने में रुपये वापस करने का वादा किया गया था लेकिन, समय बीतने के बाद भी पैसा नहीं वापस किया। जब उनका भाई अपनी बीमारी के दौरान उधारी की रकम मांगने राम सबेरे के घर गया तो उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर भगा दिया गया।

    इसके बाद 15 मार्च को बीमारी और सदमे के चलते उनके भाई की मौत हो गई। बताया कि दाह संस्कार के बाद 17 मार्च को थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि उसी दिन शाम लगभग चार बजे राम सबेरे यादव उनके भाई पिंटू, रोहित, देवी प्रसाद और पांच लोग अज्ञात उसके घर पर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए भाई घनश्याम को भी आरोपियों ने मारा-पीटा।

    जाते समय दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा न्यायालय के आदेश पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।