Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में नहीं मिला आईडी और पासवर्ड, मंडल के 200 गांवों में नहीं खुल सके आधार केंद्र

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 04:30 PM (IST)

    पंचायतीराज विभाग ने देवीपाटन मंडल की 200 ग्राम पंचायतों में आधार केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। छह माह पूर्व पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया गया, प ...और पढ़ें

    आईडी और पासवर्ड न मिलने से मंडल के 200 गांवों में नहीं खुल सके आधार केंद्र।

    आईडी और पासवर्ड न मिलने से मंडल के 200 गांवों में नहीं खुल सके आधार केंद्र।

    HighLights

    1. 200 ग्राम पंचायतों में आधार केंद्र नहीं खुले।

    2. आईडी-पासवर्ड न मिलने से संचालन अटका।

    3. ग्रामीणों को आधार बनवाने जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा।

    संवाद सूत्र, गोंडा। आधार के लिए गांवों में लोगों को न भटकना पड़े, इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने देवीपाटन मंडल की 200 ग्राम पंचायतों में आधार केंद्र की स्थापना कराने का निर्णय लिया था। छह माह पूर्व गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिले में 50-50 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था।

    विभाग ने केंद्र संचालन के लिए सितंबर में पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण भी करा दिया था, लेकिन आईडी व पासवर्ड अभी तक जारी नहीं हो सका है। आधार बनवाने के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

    गांवों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा न होने से लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन व स्कूलों में नामांकन को लेकर आधार अनिवार्य कर दिया गया है। अभी काफी संख्या में बच्चों के आधारकार्ड नहीं बने हैं।

    यही नहीं, आधारकार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने के कारण संशोधन के लिए लोगों को चक्कर लगाना पड़ता है। ग्राम पंचायत स्तर पर नए आधारकार्ड बनाने व संशोधन की सुविधा न होने से नागरिक मंडल मुख्यालय पर लाइन लगाने को विवश हैं।

    खबरें और भी

    पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायत स्तर पर नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामान्य सेवा केंद्र की स्थापना कराई है। इन केंद्रों का संचालन पंचायत सहायक करते हैं।

    ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि व नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब आधारकार्ड केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

    प्रथम चरण में प्रत्येक जिले की 50-50 उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। डीपीआरओ लालजी दुबे का कहना है कि आधार केंद्र के लिए जल्द आईडी व पासवर्ड मिलने की उम्मीद है।

    आधारकार्ड के लिए छह माह पूर्व ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण भी हो चुका है, लेकिन आईडी व पासवर्ड जारी नहीं हो सका है। जिससे केंद्र का संचालन नहीं हो सका है। ग्रामीणों को आधार बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। -उमापति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन।