Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा : मुठभेड़ में गोतस्कर मुफीद के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार; टिकरी रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान कसा शिकंजा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    गोंडा के नवाबगंज में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर मुफीद के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 10 बैल, डीसीएम, कार और तमंचा बरामद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोतस्कर मुफीद गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने 10 बैल, डीसीएम, कार और तमंचा बरामद किया।

    3. गिरोह के तार पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से जुड़े हैं।

    संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में गोतस्कर मुफीद के पैर में गोली है। दस बैल, एक डीसीएम, कार, बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गड़ेरियन पुरवा-कोल्हमपुर मार्ग स्थित टिकरी रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान आगे चल रही कार से जनपद अयोध्या के रौनाही थाना जगनपुर गांव निवासी अयाज को गिरफ्तार किया गया।

    पीछे आ रही डीसीएम का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। डीसीएम से दस बैल रस्सियों से बेरहमी से बंधे मिले जिन्हें तत्काल पुलिस ने मुक्त कराया। पूछताछ में आरोपित अयाज ने बताया कि गिरोह गांवों और बागों से पशुओं को इकट्ठा कर रात में डीसीएम में लाद ले जाया जाता है। वाहन में नीचे रेत (बालू) बिछाकर ऊपर काली पन्नी ढक दी जाती थी ताकि किसी को शक न हो।

    साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार करने का किया प्रयास 

    गिरोह के सदस्य बलेनो कार से आगे चलकर रास्ते की निगरानी करते और पुलिस की गतिविधियों की सूचना डीसीएम चालक को देते थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। अयोध्या के रौनाही थाना के शेखपुर निवासी गिरोह के सरगना मुफीद को मंगलवार की रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।

    आरोपित ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लगी है। गिरोह के अन्य सदस्य मेराज, रियाज, सिराज और रिजवान व दो व्यक्ति अज्ञात अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पकड़े गए गो-तस्करों के तार पश्चिम बंगाल, कोलकाता सहित अन्य प्रदेशों से जुड़े हुए हैं। पशुओं को तुलसीपुर माझा गांव से लादा गया था।

    खबरें और भी