विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में फंसे भारतीय कामगार, घरवालों को सता रही चिंता, खामेनेई की मौत के बाद निकाला कैंडल मार्च

Published: Mon, 02 Mar 2026 06:22 PM (IST)

गोंडा के परिवारों को ईरान, इजरायल और दुबई में फंसे अपने प्रियजनों की चिंता सता रही है, जो युद्ध के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा के परिवार विदेश में फंसे अपनों की सलामती को लेकर चिंतित।

  2. ईरान, इजरायल, दुबई में कामगारों के लिए परिजन लगातार कर रहे दुआ।

  3. खामेनेई की मौत पर गोंडा में शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च।

संवाद सूत्र, गोंडा। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध में फंसे लोगों की उनके अपनों को चिंता सता रही है। स्वजन परदेस कमाने गए कामगारों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। बात नहीं होने पर बेचैन हो जाते हैं। परिवार के लोग बार-बार फोन कर हाल ले रहे हैं।

सुरक्षित स्थान पर रहने की नसीहत भी दे रहे हैं, जिससे कि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उधर, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। शिया इमामबाड़ा में शोक मनाया गया। पुलिस भी सतर्कता बरत रही है, जिससे कि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।

शबाहत हुसैन ने क्या बताया?

नगर कोतवाली के शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी शबाहत हुसैन ने बताया कि उनके छोटे भाई फसाहत, उनकी पत्नी एनुल हुदा काजमी, भतीजे इंशिया जैनब, ताहिरा जैनब, बहन मेराज फातिमा, बहन के बेटे रजा हसन व मुहम्मद हुसैन तेहरान से 125 किलोमीटर दूर खुमा में हैं। उनके फोन पर बात हो रही है।

नवाबगंज के लिदेहनाग्रंट के मजरे कलोनी पुरवा गांव निवासी राम सुरेश निषाद करीब चौदह माह पूर्व इजरायल पीओपी का काम करने गए थे। उनके पिता नंदलाल ने बताया कि वीडियो काल के माध्यम से प्रतिदिन सुबह-शाम बात हो रही है।

छपिया के सेजलपुर गांव निवासी राम सुभावन वर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई दिनेश वर्मा से भी फोन पर बात हुई है। वह रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। दिनेश व उनके साथी सभी सुरक्षित हैं। युद्ध में फंसे होने के कारण स्वजन परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- 'भैया यहां पर हमला हो गया है, युद्ध शुरू हो गया है और मैं...' कतर में ईरानी हमले के बाद घरवालों के पास आई कॉल

दिनेश के साथ 150 से अधिक और भारतीय नागरिक भी मौजूद हैं। शिया मुहर्रम कमेटी इमाम बारगाहे हुसैनिया के अध्यक्ष डा. सैय्यद आजम हुसैन आब्दी ने कहा कि आयतुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला गया। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।