गोंडा में फसल बचाने के लिए बिछाए गए करंट वाले तार ने ली किसान की जान, परिवार में छाया मातम
गोंडा के कोटिया मदारा में फसल की रखवाली के लिए बिछाए गए अवैध बिजली के तार की चपेट में आने से किसान लल्लू तिवारी की मौत हो गई। परिवारीजनों का रो-रोकर ब ...और पढ़ें

मृतक लल्लू तिवारी। जागरण
HighLights
गोंडा में किसान लल्लू तिवारी की करंट लगने से मौत।
फसल सुरक्षा के लिए बिछाए गए अवैध तार से हादसा।
पुलिस मामले की जांच कर रही, परिजनों का बुरा हाल।
संवाद सूत्र, जागरण, कौड़िया (गोंडा)। ग्राम पंचायत कोटिया मदारा के मोहन टेपरा भुंडरियन पुरवा निवासी लल्लू तिवारी की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। भुंडरियन पुरवा निवासी लालू तिवारी सुबह करीब पांच बजे खेत की रखवाली करने गए थे।
परिवारीजन ने बताया कि उनके खेत के समीप स्थित एक अन्य खेत में फसल की सुरक्षा के लिए गांव के ही एक व्यक्ति बिजली के तार में करंट प्रवाहित कर रखा गया था।
लल्लू करंट वाले तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजन ने तलाश शुरू की। खेत पहुंचने पर लल्लू काशव पड़ा मिला। मृतक के चार बेटे विजय कुमार, छोटकऊ, राम, श्याम तिवारी व बेटी रिंकी है।
यह भी पढ़ें- फर्नीचर की दुकान चलाने के लिए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया वन दारोगा, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
मृतक की पत्नी सुशीला समेत अन्य परिवारजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में जानवरों से फसल बचाने के लिए कई लोग अवैध रूप से बिजली के तार में करंट प्रवाहित कर देते हैं। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।