विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रबी की बोआई किसानों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा नि:शुल्क मिनीकिट और अनुदानित बीज

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:06 PM (IST)

गोंडा में रबी की बोआई के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है, किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा में रबी की बोआई के लिए कृषि विभाग तैयार।

  2. किसानों को नि:शुल्क मिनीकिट और अनुदानित बीज मिलेंगे।

  3. बीज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक।

जागरण संवाददाता, गोंडा। कृषि विभाग ने रबी के बोआई को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। खाली पड़े खेतों में किसान तोरिया की बोआई कर सकते हैं। इसके अलावा चना, सरसो, मटर, मसूर व गेहूं की बोआई किसान रबी में करेंगे।

कृषि विभाग ने किसानों को निश्शुल्क मिनीकिट व अनुदान पर बीज वितरण के लिए लक्ष्य आवंटित कर दिया है। जिले में 11738 पैकेट मिनीकिट व 18522 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 16 राजकीय कृषि बीज भंडार
  • 5.81 लाख जिले में हैं किसान
  • 3.10 लाख हेक्टेयर है कृषि योग्य क्षेत्रफल
  • 1.05 लाख हेक्टेयर में है गन्ने की फसल
  • 2.05 लाख हेक्टेयर में किसान करते हैं रबी की बोआई
  • 9800 किसान बीज के लिए करा चुके हैं पंजीकरण

किसानों को बांटी जाएगी कितनी मिनीकिट

बीज का नाम मिनीकिट पैकेट
सरसो 7600
चना 300
तोरिया 800
मटर 250
मसूर 2788
योग 11738

नोट: मिनीकिट का वितरण किसानों को निश्शुल्क होगा।

अनुदान पर बीज वितरण का लक्ष्य

बीज का नाम मात्रा
तोरिया 14
गेहूं 17563
चना 44
मटर 91
मसूर 762
सरसो 48
योग 18522

नोट: बीज की मात्रा क्विंटल में है, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलेगा।

कहां कराएं पंजीकरण

किसान बीज के लिए ब्लाक स्तर पर संचालित राजकीय कृषि बीज भंडार या जनसेवा केंद्र से कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

लक्ष्य से अधिक बीज की बुकिंग होने पर किसानों का चयन आनलाइन लाटरी से किया जाएगा। चयनित किसान को उसकी जोत के अनुसार ही बीज मिलेगा। अनुदानित बीज का लाभ फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिलेगा।

कब है बुकिंग की अंतिम तिथि

दलहनी फसल व तिलहनी फसल के बुकिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर व ई-लाटरी 11 सितंबर को होगी। गेहूं व जौ के बीज की बुकिंग के लिए बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर व ई-लाटरी एक अक्टूबर को होगी।

रबी में बोआई के लिए किसानों को दलहनी व तलहनी फसलों की मिनीकिट निश्शुल्क मिलेगी। इसके अलावा गेहूं, जौ समेत अन्य फसलों का बीज अनुदान पर मिलेगा। किसान आनलाइन बुकिंग करा लें।

-चंद्र प्रकाश सिंह, जिला कृषि अधिकारी

यह भी पढ़ें- मोती उत्पादन के लिए सरकार 60 प्रतिशत तक देगी अनुदान, मत्स्य पालक शीघ्र करें आवेदन

यह भी पढ़ें- बिहार में प्याज सस्ते में बेचने की मजबूरी होगी खत्म! गोदाम बनाने पर मिलेगा 75% तक अनुदान; ऐसे रोक सकेंगे नुकसान