Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोंडा में ग्रामीण उपकेंद्र पर लगेगा नया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, 17 हजार उपभोक्ताओं होगा फायदा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:54 PM (GMT+05:30)

    गोंडा के कटरा बाजार में ग्रामीण उपकेंद्र पर 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे 17 हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। नग ...और पढ़ें

    ग्रामीण उपकेंद्र पर लगेगा नया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर। AI जेनरेटेड फोटो

    ग्रामीण उपकेंद्र पर लगेगा नया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. ग्रामीण उपकेंद्र पर 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगेगा।

    2. 17 हजार उपभोक्ताओं को ओवरलोड से मिलेगी राहत।

    3. नगर क्षेत्र को 400 केवीए का ट्रॉली ट्रांसफार्मर मिला।

    संवाद सूत्र, कटरा बाजार (गोंडा)। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। ग्रामीण उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जबकि नगर क्षेत्र में आपात स्थिति से निपटने के लिए 400 केवीए क्षमता का ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है।

    दोनों व्यवस्थाएं लागू होने के बाद ग्रामीण और नगर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। ग्रामीण उपकेंद्र के अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर लाया जा चुका है। अगस्त के पहले सप्ताह में ट्रांसफार्मर चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद करीब 17 हजार उपभोक्ताओं को ओवरलोड के कारण होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी। इससे आपूर्ति व्यवस्था अधिक स्थिर और सुचारु होगी तथा लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। नगर उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश पाल ने बताया कि नगर के लिए 400 केवीए क्षमता का ट्राली ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध हो गया है।

    किसी भी ट्रांसफार्मर के खराब होने या जलने की स्थिति में इसे तत्काल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। उपखंड अधिकारी कैलाश सिंह यादव ने बताया कि ट्राली ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने से आपात स्थितियों में वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत लागू की जा सकेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोलर क्रांति में नंबर-1 बना उत्तर प्रदेश, एक महीने में रिकॉर्ड घरेलू रूफटॉप सोलर लगाने का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान