विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में लापता युवक का बिसुही नदी में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Sun, 16 Aug 2026 05:40 AM (IST)

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में लापता सुधई उर्फ गैसे का शव बिसुही नदी में मिला है। परिजनों ने हत्या ...और पढ़ें

लापता युवक का बिसुही नदी में मिला शव।

लापता युवक का बिसुही नदी में मिला शव।

HighLights

  1. गोंडा में लापता सुधई उर्फ गैसे का शव नदी में मिला।

  2. परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सूत्र, मेहनौन (गोंडा)। धानेपुर थाना के उजैनी कला निवासी सुधई उर्फ गैसे का शव शनिवार को काशीपुर गांव के निकट बिसुही नदी में मिला। परिवारीजन ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि सुधई उर्फ गैसे 12 अगस्त की सुबह करीब सात बजे घर से दवा लेने के लिए गोंडा जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिवारीजन ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

14 अगस्त को उनकी पत्नी संजू देवी ने धानेपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच शनिवार को शव मिलने से परिवार में चीख चीत्कार मच गई।

थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि 15 अगस्त को सुधई उर्फ गैसे का शव बिसुही नदी में ग्राम काशीपुर के पास मिला। संजू देवी व अन्य परिवारीजन को बुलाकर पहचान कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिलता था आराम