Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1990 से फरार था हत्या का आरोपी, पुलिस ने 35 साल बाद 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:15 PM (IST)

    कर्नलगंज में 42 साल पहले सुल्तान की हत्या के आरोपी शौकत को पुलिस ने 35 साल बाद चकेरी से गिरफ्तार किया है। 1990 से फरार चल रहे इस 50 हजार के इनामी ने ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हत्यारोपी शौकत 35 साल बाद चकेरी से गिरफ्तार हुआ

    2. 1990 से फरार था, 50 हजार का इनाम घोषित

    3. गोंडा में नाम बदलकर सब्जी बेचकर गुजारा करता था

    जागरण संवाददाता, कर्नलगंज। कर्नलगंज में 42 साल पहले दो पहलवानों की रंजिश में सुल्तान नाम के युवक की गोंडा जनपद के खुडारे ददरा निवासी शौकत ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    1990 से चल रहा था फरार

    मामले में फरार चल रहे हत्यारोपित को पुलिस ने 35 साल बाद चकेरी से गिरफ्तार कर लिया। वह 1990 से फरार चल रहा था उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    वह गोंडा में नाम बदलकर रहने के साथ ही सब्जी का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहा था।