विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, राजस्थान के दो सदस्य गिरफ्तार

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:33 PM (IST)

गोंडा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के दो आरोपितों कमल खड़का और करण सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश।

  2. राजस्थान के जयपुर और सीकर से दो आरोपित गिरफ्तार किए गए।

  3. ठगी की रकम से आभूषण और महंगी सामग्री खरीदते थे आरोपित।

जागरण संवाददाता, गोंडा। पुलिस ने साइबर ठगी किए जाने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। साइबर ठगी के आरोपित राजस्थान के जयपुर के किसन धर्मकांटा के पास निवासी कमल खड़का व जिला सीकर के थाना श्री माधोपुर के श्री माधोपुर नांगल भीम निवासी करण सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से दस आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक लाख रुपये नकद व आइफोन बरामद किया गया है।

एएसपी अजीत कुमार रजक ने बताया कि आवास विकास कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि चार मई की रात में उनके बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी व सहमति के पांच लाख 23 हजार 600 निकाल ली गई। 19 अगस्त को साइबर थाना ने आरोपित कमला खड़का व करण सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया गया कि वे एक संगठित साइबर फ्राड गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह के सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में जाकर अलग-अलग मोबाइल सिम प्राप्त करते हैं। सिम के माध्यम से विभिन्न बैंकों में डिजिटल माध्यम से खाते खुलवाते हैं।

इन बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि मंगवाकर जमा की जाती है। धनराशि को एफडी (फिक्स डिपाजिट ) के रूप में परिवर्तित करते हैं। डिजिटल माध्यम से उतनी ही धनराशि की क्रेडिट लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करते हैं। धनराशि से आभूषण समेत अन्य सामग्री क्रय करते हैं।

फोन नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई, कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत

गोंडा : बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विद्युत विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अब सभी अधिकारियों, जैसे लाइनमैन, अवर अभियंता (जेई) और उपखंड अधिकारी (एसडीओ), को अपने सीयूजी मोबाइल पर आने वाली हर काल रिसीव करनी होगी।

यदि कोई अधिकारी काल नहीं उठा पाता है, तो उसे उपभोक्ता को वापस फोन करना होगा। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण क्षेत्र देवीपाटन यदुनाथ यथार्थ ने चेतावनी दी है कि फोन न उठाने या शिकायतों की अनदेखी करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि संबंधित अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, तो इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8004916771 और 8004916772 जारी किए गए हैं।