गोंडा में तारकोल ड्रम चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोंडा पुलिस ने तारकोल ड्रम चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के ड्रम और पिकअप वाहन बरामद हुए हैं। वहीं, छपिय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोंडा पुलिस ने तारकोल ड्रम चोरी का सफलतापूर्वक किया पर्दाफाश।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 ड्रम और वाहन बरामद।
छपिया पुलिस ने बाइक चोरी में दो को पकड़ा, तीन बाइकें मिलीं।
संवाद सूत्र, गोंडा। कोतवाली देहात पुलिस ने तारकोल ड्रम चोरी का राजफाश किया है। जिला अमेठी के थाना कमरौली के कोईलारा मुबारकपुर निवासी प्रदीप, रामू व जिला प्रतापगढ़ के थाना उदयपुर के पूरे सिरोही मंगापुर निवासी सुशील सिंह को रामनगर तिराहे से आगे साहियापुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी में प्रयुक्त पिकअप व उसपर लदे 13 तारकोल ड्रम व चार खाली तारकोल ड्रम बरामद किया है।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अजीत सिंह ने 19 जुलाई को दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि वीरपुर बिसेन पूरे गुलाब पुरवा स्थित प्लाट से अज्ञात चोर सड़क निर्माण के लिए रखे 17 ड्रम तारकोल चुरा ले गए। पांच अगस्त को आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
उधर, छपिया पुलिस बाइक चोरी का राजफाश किया है। मनकापुर के फिरोजपुर निवासी आरोपित अमित कुमार प्रजापति व दुबौली निवासी अवधेश कुमार दुबे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है। तीन चोरी की बाइक बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें- गोंडा में 12.16 करोड़ से बनेंगे दो पुल, लोक निर्माण विभाग कर्नलगंज और तरबगंज में करवाएगा कंस्ट्रक्शन