विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में चोरों ने किसान के घर से पार किए 3 लाख के जेवरात, दूसरे कमरे के ताले तोड़ने की कोशिश

Published: Fri, 17 Apr 2026 03:24 PM (IST)

गोंडा के हलधरमऊ स्थित बरुईगोंदहा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर से लगभग तीन लाख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा के बरुईगोंदहा गांव में किसान के घर चोरी।

  2. चोरों ने तीन लाख के जेवर, नगदी और बर्तन चुराए।

  3. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

संवाद सूत्र, हलधरमऊ (गोंडा)। कोतवाली देहात के बरुईगोंदहा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने खिड़की के सहारे घर में घुसकर तीन लाख रुपये के जेवर नगदी और बर्तन लेकर फरार हो गए हैं, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है ।

गांव के मजरे सरदार पुरवा निवासी महाराज दत्त पांडेय के यहां बीती रात घर के लोग बाहर व छत पर सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित खिड़की के छज्जा के सहारे छत पर चढ़कर सीढियों से अंदर आ गए और कमरे में घुसकर एक बड़ा बाक्स उसी रास्ते से लेकर फरार हो गए।

दूसरे कमरे के ताले खोलने की कोशिश

दूसरे कमरे के ताले को खोलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बीच में ही छोड़कर चले गए। सुबह जब सभी लोगों की आंख खुली और घर के अंदर गए तो देखा कि एक घर के अंदर सारा सामान तितर बितर पड़ा हुआ है और बक्सा गायब है।

बताया कि उस बक्से में चार जोड़ी चांदी के पायल,दो जोड़ी बिछिया, एक सोने का मटर माला, चार फूल की थाली और तीन हजार रुपए नगद के अलावा कुछ कागजात रखे हुए थे। बक्सा व उसमें रखे कुछ कपड़े सुबह ढूंढने पर बाहर खेत में पड़े मिले।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन; एक घंटे बाधित रहा आवागमन

महाराजदत्त ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है छानबीन की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।