Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां की तेरहवी में आई बेटी और उसके बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटी बॉडी; स्वजनोंं ने सड़क पर किया प्रदर्शन

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    मां की तेरहवीं में आर्यनगर आई बेटी रीता जायसवाल और उनके बेटे लक्की को घर के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक शवों को घस ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    संवाद सूत्र, आर्यनगर /कौड़िया (गोंडा)। मां की तेरहवीं में आई बेटी व उसके बेटे को घर के सामने ही ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक शव को काफी दूर तक घसीट ले गया। कटरा बाजार के वीरपुर गंगादीन पुरवा के हरिओम जायसवाल अपने परिवार के साथ सास सरोज देवी की तेरहवीं में आर्यनगर आए थे।

    यहां आधी रात में उनकी पत्नी रीता जायसवाल उर्फ खुशबू व बड़े पुत्र लक्की के साथ घर के सामने खड़ी होकर परिजनों से बात कर रही थी, तभी बहराइच से गोंडा जा रहे एक ट्रक ने कार समेत दोनों को टक्कर मार दिया।

    दोनों के शवों को घसीटते हुए ट्रक चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया तब तक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

    शव को गोंडा-बहराइच मार्ग पर रखकर जताया आक्रोश

    चौकी से पुलिस के आने में देरी पर स्वजन समेत अन्य लोगों ने शव को गोंडा-बहराइच मार्ग पर रखकर आक्रोश जताया। इससे ढाई घंटे तक सड़क जाम रहा। मार्ग जाम रहने पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई,जिससे लोग परेशान रहे। एएसपी राधेश्याम राय, सीओ आनंद कुमार राय व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पहुंचे।

    कौड़िया पुलिस के अलावा कर्नलगंज, कटरा बाजार व खरगूपुर के पुलिस को भी आनन फानन में बुलाया गया। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति हरिओम जायसवाल ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है।

    प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है,चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

    खबरें और भी