Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gonda News: दबंगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पिता और भाई को पीटा, मदरसे की बैठक से डांट कर भगाया

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 12:14 PM (IST)

    गोंडा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पिता को मदरसे की बैठक से डांटकर भगा दिया गया जिसके बाद दबंगों ने उनके घर को घेर लिया और बाप-बेटे ...और पढ़ें

    दबंगों ने घर को घेर कर किया हंगामा। सांकेतिक तस्वीर
    दबंगों ने घर को घेर कर किया हंगामा। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. 11 आरोपियों के विरुद्ध किया गया मुकदमा
    2. एक आरोपी को पुलिस किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, गोंडा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के पिता को मदरसे की बैठक से डांट कर भगा दिया गया। भाजपा नेता के फोन पर शिकायत करने के बाद दबंगों ने उसके घर को घेर लिया और बाप-बेटे की पिटाई की। 

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है, सिर्फ शोर सुनाई दे रहा है। दैनिक जागरण उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने 11 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कर एक को गिरफ्तार किया है।

    यह है पूरा मामला

    भोंका सोबरत पुरवा निवासी फकीर बख्श खां ने कहा कि उसका बेटा सद्दाम पठान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। उन्होंने दी गई तहरीर में कहा कि शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे भोका ईदगाह के पास मदरसे में आरफ अशरफ मियां निवासी किछौछा शरीफ जनपद अंबेडकरनगर ने बैठक आयोजित की। 

    बैठक में सभी से राय मांगी गई, जिस पर उन्होंने मदरसे में आने वाले पैसे का लेखा-जोखा रखने के लिए कमेटी बनाने की बात रखी। इसी बात पर आरफ अशरफ मिया भड़क गए और उन्हें डांटकर भगा दिया। जब यह बात उनके बेटे सद्दाम को पता चली तो उसने आरफ अशरफ मियां से फोन पर इसकी शिकायत की। 

    खबरें और भी

    आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर एक साजिश रचकर गांव व आसपास के लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। शकील निवासी मटेहिया जनपद बहराइच, आजाद निवासी बनकटवा, शाहिद, आमिर, शफील, कमाल मोहम्मद निवासी भोंका, मुस्तफा निवासी जलेपुरवा भोंका, शाहरुख खां निवासी बलीपुरवा भोंका, मुसर्रफ सुभानपुरवा मौजा अखड़ेरा, आजाद जलेपुरवा भोंका, मुस्तफा जलेपुरवा भोंका, खुर्शीद (हाफिज) भोंका, शफील बादलपुरवा भोंका व कुछ अन्य अज्ञात लोग घर पर चढ़ आए और मारने पीटने लगे। 

    शोर करने पर बेटा लल्लू भागकर बचाने आए तो उन्हें भी मारा पीटा। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा किया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सिपाही की तैनाती की गई है।

    भाजपाई बोलने पर रची जा रही साजिश

    भोंका निवासी सद्दाम पठान उर्फ कपिल खान ने कहा कि वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। इसकी वजह से उन्हें परेशान किया जाता है। शनिवार को भीड़ ने उनके घर पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी। सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की जाती है।