Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    त्योहार समाप्त होते ही ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीट के लिए होती जंग; यात्रियों को झेलनी पड़ रही मुश्किल

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 05:44 PM (IST)

    होली पर्व के बाद गोंडा स्टेशन पर ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। गोरखपुर और बिहार से आने वाली तथा नई दिल्ली, मुंबई जैसी प्रमुख शहरों को जाने वाली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. होली के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़।

    2. जनरल कोचों में जगह नहीं, आरक्षित सीटें फुल।

    3. त्योहार विशेष ट्रेनें 6-8 घंटे देरी से चल रही हैं।

    संवाद सूत्र, गोंडा। होली पर्व के समाप्त होते ही अप साइड, गोरखपुर व बिहार के आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। हालत यह है कि गोंडा स्टेशन से नई दिल्ली, मुंबई, लुधियाना ,अमृतसर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, चेन्नई व जम्मू तवी की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पैर रखने तक का जगह नहीं है।

    दूसरी तरफ रेल प्रशासन के तरफ से चलाई गई त्योहार ट्रेनों के संचालन नियमित न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। कामकाज, नौकरी पेशे व मजदूर तबके के लोग अपने घरों से वापसी कर रहे। यात्रियों को रोजाना चलने वाली वैशाली, गोरखधाम, सप्त क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, आम्रपाली, अवध, जम्मू तवी, कुशीनगर, सत्याग्रह व कोचीन एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच से लेकर थर्ड एसी तक के कोच अगले 30 अप्रैल तक फूल है। कुछ के तो चार मई तक फुल हैं।

    इन ट्रेनों के जनरल कोचों में यात्रियों के खड़े होने की जगह नहीं मिलती है। यात्री मदन, राम पदारथ, सुरेश, कन्हैया प्रसाद, राम लखन व विद्या देवी का कहना है कि रेल प्रशासन ने त्योहार विशेष ट्रेन चलाई है, लेकिन ये ट्रेनें अपने नियत समय से छह से लेकर आठ घंटे विलंब से चल रही हैं जिसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रह है।

    वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक आरएस मीणा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाएं देने के लिए रेलवे प्रशासन ने होली विशेष ट्रेन चलाई है। यात्रियों की सुविधा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

    खबरें और भी