यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gonda News : विवाहिता को घर से निकाला, मोबाइल पर दे दिया तीन तलाक- पुलिस ने कर दी यह कार्रवाई
Gonda News in Hindi नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी मंतासा ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनका निकाह वजीरगंज थाना के काशीपुर महराजगंज ...और पढ़ें

संसू, शिवदयालगंज (गोंडा) दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। यही नहीं, महिला का कहना है कि पति ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा किया है।
नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी मंतासा ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनका निकाह वजीरगंज थाना के काशीपुर महराजगंज निवासी सिराज के साथ नवंबर 2022 में हुआ था। मायके वालों ने दहेज देकर विदा किया था, लेकिन ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
बेटी बेटा होने पर पति हुआ और नाराज
कुछ दिन के बाद पति सिराज ने उसे अपने घर से निकाल दिया और कहा कि जब तक तुम दहेज लेकर नहीं आओगी तब तक हम तुम्हें अपने घर में नहीं घुसने देंगे। वह मायके में आकर रहने लगी और बेटी को जन्म दिया। लड़की पैदा होने की जानकारी होने पर पति और नाराज हो गए।
तीन जुलाई को पति ने उसके मोबाइल पर फोन करके उसे गाली दी और तीन बार तलाक कहकर फोन काट दिया। पीड़िता का कहना है कि रिकार्डिंग उसके मोबाइल फोन में मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि आरोपित पर मुकदमा किया गया है।