Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोग बीमार, उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में कराया भर्ती

    Updated: Fri, 15 May 2026 04:30 AM (IST)

    गोरखपुर में मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 11 सदस्य बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी, दस्त और सांस लेने में तकलीफ के बाद जिला अस्पताल में भर्ती क ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोग बीमार पड़ गए। उल्टी, दस्त और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर है।

     बेलीपार थाना क्षेत्र में मलांव गांव के रहने वाले बैजनाथ पांडेय, उनके भाई अमरनाथ पांडेय और उनकी पत्नी शैल कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव की एक दुकान से मैगी मंगवाकर खाया। कुछ देर बाद साइकिल से तरबूज बेच रहे एक व्यक्ति से तरबूज खरीदकर सभी सदस्यों ने खाया।

    बुधवार रात करीब तीन बजे बारी-बारी से सभी की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बावजूद हालत में सुधार न होने पर परिवार के सभी 11 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।