Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइटों के लिए विंटर शेड्यूल जारी, 29 अक्टूबर से अहमदाबाद के लिए शुरू होगी उड़ान

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 08:33 AM (IST)

    Gorakhpur News गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली फ्लाइटों के लिए विंटर शेड्यूड जारी किया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए स्पाइस ...और पढ़ें

    अहमदाबाद के लिए शुरू होगी उड़ान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    अहमदाबाद के लिए शुरू होगी उड़ान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने गोरखपुर से होने वाली हवाई उड़ानों के लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट एयरलाइंस 29 अक्टूबर से सेवा शुरू करेगी। इसके अलावा एलाइंस एयर कोलकाता के लिए 31 अक्टूबर से दोबारा अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। यही नहीं सुबह दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच कर दी गई है।

    फ्लाइट स्थान प्रस्थान
    स्पाइस जेट अहमदाबाद 08.10
    स्पाइस जेट दिल्ली 10:45
    स्पाइस जेट मुंबई 11:35
    एयरलाइंस एयर कोलकाता 11:45
    एयरलाइंस एयर लखनऊ 11:45
    इंडिगो दिल्ली 12:35
    इंडिगो हैदराबाद 13:55
    एयरलाइंस एयर लखनऊ 14:20
    एयरलाइंस एयर दिल्ली 14:30
    स्पाइस जेट दिल्ली 14:50
    इंडिगो दिल्ली 16:15
    एयरलाइंस एयर दिल्ली 16:30
    एयरलाइंस एयर दिल्ली 16:30
    इंडिगो कोलकाता 17:10
    इंडिगो मुंबई 18:20

    यह भी पढ़ें, Jagran Dandiya Raas 2023: सायली के गीतों पर झूमी शाम, डांडिया रास से मचा धमाल; गोरखपुरवासियों ने खूब किया एंज्वॉय

    क्या कहते हैं अधिकारी

    गोरखपुर से उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अहमदाबाद के लिए 29 अक्टूबर से स्पाइस जेट एयरलाइंस की उड़ान प्रस्तावित है। इसके साथ दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। कोलकाता के लिए एलाइंस एयर फिर से अपनी उड़ान शुरू करेगी। -एके द्विवेदी, निदेशक एयरपोर्ट, गोरखपुर