Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: गोरखपुर एयरपोर्ट से अप्रैल में दिल्ली और मुंबई की भर सकेंगे उड़ान, यह विमानन कंपनी संभालेगी कमान

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 08:02 AM (IST)

    नागर विमानन महानिदेशालय से हरी झंडी मिलने पर मंगलवार को विमानन कंपनी के कामर्शियल अधिकारी तारीक वानी अपने तीन सहयोगियों के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे ...और पढ़ें

    दिल्ली व मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा हुई।
    दिल्ली व मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा हुई।

    HighLights

    1. चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को किया एयरपोर्ट का दौरा
    2. टिकट काउंटर,कार्यालय,उपकरण रखने के लिए देखी जगह

    जागरण संवाददाता,गोरखपुर। अकासा एयरलाइंस गोरखपुर से दिल्ली व मुंबई के लिए अब अप्रैल में उड़ान शुरू करेगा।मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे विमानन कंपनी के अधिकारियों ने कार्यालय,टिकट काउंटर व उपकरण रखने के लिए जगह देखी।समर शेड्यूल में सुबह के समय उड़ान शुरू करने के लिए ने लिए विमानन कंपनी के अधिकारियों ने डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय)से अनुमति मांगी है।

    गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार होने के बाद दिल्ली के लिए चार,मुंबई के लिए दो,कोलकाता,हैदराबाद व लखनऊ के लिए रोज एक-एक उड़ान होती थी।इसमें विमानन कंपनी स्पाइस जेट का एक विमान मुंबई व दूसरा दिल्ली की उड़ान भरता था।

    अयोध्या से देश के अलग-अलग राज्य के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद स्पाइस जेट ने एक फरवरी से अपने दोनों विमानों को वहां शिफ्ट कर दिया।कुछ दिन बाद कर्मचारियों को भी दूसरे एयरपोर्ट पर भेज दिया गया। दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से एयर अकासा ने स्पाइस जेट की जगह उड़ान शुरू करने की अर्जी दी है।

    नागर विमानन महानिदेशालय से हरी झंडी मिलने पर मंगलवार को विमानन कंपनी के कामर्शियल अधिकारी तारीक वानी अपने तीन सहयोगियों के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। निदेशक आरके पराशर व मुख्य परिचालन अधिकारी विजय कौशल के साथ बैठक कर उड़ान शुरू करने को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा की।

    एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने कहा कि विमानन कंपनी एयर अकासा की चार सदस्यीय टीम मंगलवार को एयरपोर्ट पर आयी थी। दिल्ली व मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा हुई। नागर विमानन महानिदेशालय से अनुमति मिलने के बाद समर शेड्यूल में उड़ान शुरू होगी।

    खबरें और भी

    निदेशक गोरखपुर एयरपोर्ट आरके पराशर ने कहा कि एक फरवरी से विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने दिल्ली व मुंबई की उड़ान बंद कर दी थी।एयरपोर्ट से कर्मचारियों के बाद सामान को भी शिफ्ट कर लिया है।समर शेड्यूल में दिल्ली व मुंबई के लिए एयर अकासा की उड़ान शुरू होगी।