विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गोरखपुर एयरपोर्ट अकासा की उड़ानें रद्द, यात्री परेशान; वजह हैरान करने वाली

Published: Sun, 13 Apr 2025 07:57 AM (IST)

Gorakhpur News गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमानों के लेट होने और अकासा की दो उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी ...और पढ़ें

स्पेशल परमिशन पर मुंबई की उड़ान। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
स्पेशल परमिशन पर मुंबई की उड़ान। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एयरपोर्ट पर उड़ानों की लेटलतीफी से रात तक परेशान रहे यात्री
  2. कई लोगों की अस्त-व्यस्त हुई योजना
  3. परेशान नजर आएं बच्चे और बुजुर्ग

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एयरपोर्ट पर शनिवार को विमानों की लगातार देरी और उड़ानें रद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत अकासा एयरलाइन के यात्रियों को हुई, जब बेंगलुरु से आने और दिल्ली जाने वाली दोनों उड़ानें रद कर दी गईं। देरी की वजह से रात को मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान की उड़ान स्पेशल परमिशन पर हुई।

सुबह 9:30 बजे दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान 1 घंटा 40 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंचा। इसी तरह, दोपहर 3:15 बजे दिल्ली से आने वाला इंडिगो का दूसरा विमान भी 1 घंटा 20 मिनट की देरी से लैंड हुआ। एलायंस एयर का विमान शाम 7:53 बजे पहुंचा, जबकि यह पहले तय समय से करीब 1 घंटा 50 मिनट लेट था।मुंबई से शाम 6:05 बजे पहुंचने वाला स्पाइस जेट का विमान रात 8:30 बजे पहुंचा और फिर रात 9:50 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।

गौरतलब है कि गोरखपुर एयरपोर्ट से रात 9 बजे के बाद सामान्य रूप से कोई उड़ान नहीं होती। ऐसे में इस उड़ान के लिए एयरफोर्स से विशेष अनुमति ली गई। इसी तरह, शाम 6:50 बजे दिल्ली से आने वाला अकासा एयरलाइन का विमान रात 8 बजे पहुंचा और रात 9:12 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ।

इसे भी पढ़ें-  सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ विवाद, कंट्रोल रूम में छेड़खानी की दी गई सूचना; मचा हड़कंप

उड़ान में देरी होने से यात्री परेशान। जागरण


वहीं, इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान भी 1 घंटा 20 मिनट की देरी से शाम 4:55 बजे हुई।विमानों की बार-बार देरी और अचानक उड़ानों के रद होने से यात्रियों की योजना अस्त-व्यस्त हो गई। कुछ यात्री छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे थे, जिन्हें कई घंटों तक टर्मिनल में बैठने की जगह भी नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें-  एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का शिकार हुए केंद्रीय मंत्री, विमान में कैद रहे यात्री; इस वजह से मचा हड़कंप

कई यात्रियों ने शिकायत की कि न तो एयरलाइन स्टाफ ने देरी का स्पष्ट कारण बताया, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने बताया कि दिल्ली से आने वाले विमान का शेड्यूल बिगड़ने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।