Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Election Result 2023: मोदी के विकास व कल्याणकारी मॉडल पर जनता ने लगाई मुहर, तीन राज्यों में BJP की जीत पर बोले CM योगी

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:01 AM (GMT+05:30)

    Assembly Election Result 2023 तीन राज्यों में मिली भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी के विकास व कल्याणकारी माडल को दिया है। उन ...और पढ़ें

    एनेक्सी भवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
    एनेक्सी भवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में मिली भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी के विकास व कल्याणकारी माडल को दिया है। रविवार को एनेक्सी भवन में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है। भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए मोदी के प्रयास को भी जनता ने भाजपा को जीत दिलाने के जरिये स्वीकारा है।

    उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा से मिली करारी हार से यह दिखने लगा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मिली जीत की पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें, Election Results 2023: रण, गढ़ और बीहड़ में खिला कमल, निजाम के शहर में कांग्रेस की सेंध

    यह भी पढ़ें, Election Results 2023: मध्य प्रदेश में BJP की जीत में नोएडा विधायक ने निभाई अहम भूमिका, विदिशा से भाजपा को दिलाए पांच विधायक