विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISI एजेंट को सूचना देने वाले पूर्व नौ सेना कर्मी राम सिंह से एटीएस ने की पूछताछ, इन 10 लोगों का नाम आया है सामने

Published: Thu, 23 May 2024 11:47 AM (IST)

पिपराइच के रमवापुर गांव का रहने वाला रामसिंह गोवा में शिपयार्ड नेवल बेस पर पार्ट टाइम वर्कर था। इस दौरान ...और पढ़ें

एटीएस की टीम मामले की जांच कर रही है।
एटीएस की टीम मामले की जांच कर रही है।

HighLights

  1. महिला जासूस के कहने पर आठ लोगों के खाते में भेजे रुपये
  2. युद्धपोत की फोटो भेजने पर तरुण व लखन ने राम सिंह को भेजी रकम

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देश विरोधी गतिविधि में लिप्त राम सिंह से पूछताछ व जांच में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) को 10 लोगों का नाम मिला है। आइएसआइ की महिला जासूस के कहने पर आठ लोगों के खाते में उसने गूगल पे व फोन पे के जरिए रुपये भेजे थे। वहीं दो लोगों ने उसके खाते में रुपये भेजे हैं।

नाम सामने आने के बाद एटीएस की टीम अब उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 18 मई को एटीएस लखनऊ की टीम ने पिपराइच के रमवापुर गांव में रहने वाले राम सिंह को गिरफ्तार किया था। खाता, कॉल डिटेल की जांच व पूछताछ करने पर राम सिंह ने एटीएस को बताया कि आइएसआइ एजेंट कीर्ति कुमारी के कहने पर उसने अपने एसबीआइ के बैंक एकाउंट से लकी जाट, मैकी सिद्धू,अतुल दूबे,रवि शर्मा,सविता, नरेश भाई, गड़गनी उपेंद्र और रंजन कुमार के खाते में रुपये ट्रांसफर किए।

कीर्ति कुमारी के कहने पर लखन व तरुण दहिया नाम के व्यक्ति ने उसके खाते में रुपये भेजे थे जिनसे वह मिला नहीं है। बैंक से डिटेल मिलने के बाद एटीएस के साथ ही सुरक्षा एजेंसी की टीम जिनके खाते में रुपये भेजे गए हैं उनकी तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- युवक का गला रेत, हाथ-पैर पत्थर में बांध तालाब में फेंका शव हुआ बरामद

फेसबुक से हुई दोस्ती, वाट्एसएप काल पर होती थी बात

राम सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पहले फेसबुक पर कीर्ति कुमारी के नाम के फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसे उसने स्वीकार कर लिया। चैटिंग होने पर मोबाइल नंबर 8511661236 और 9636410344 पर वाट्सएप काल के जरिए बात होने लगी। दोस्ती होने के बाद वीडियो काल पर भी लंबी बात होती थी। कीर्ति के प्यार में पड़ने के बाद उसके कहे अनुसार युद्धपोत की फोटो भेजने लगा।

इसे भी पढ़ें- महादेव के शहर में आज आएंगे अमित शाह, 25 को प्रधानमंत्री मोदी

कीर्ति के पाकिस्तानी जासूस होने की थी जानकारी

रामसिंह को यह जानकारी थी कि कीर्ति कुमारी नाम से फोन पर बात करने वाली महिला पाकिस्तानी जासूस है। इसके बाद भी उसके प्यार में पड़कर रुपये की लालच में वह प्रतिबंधित फोटो भेजने लगा। कीर्ति को फोटो भेजने के बाद अपने मोबाइल में डिलीट कर देता था ताकि किसी को संदेह न हो।

यह है मामला

पिपराइच के रमवापुर गांव का रहने वाला राम सिंह गोवा में शिपयार्ड नेवल बेस पर पार्ट टाइम वर्कर के रूप में काम करता था। इस दौरान उसने आइएसआइ एजेंट को नौसेना के बारे में कई महत्वपूर्ण सूचना व युद्धक जहाजों की फोटो भेजी है। खाते से लेनदेन की पुष्टि होने पर एटीएस ने 18 मई की रात में उसके ऊपर राज्य के विरुद्ध अपराध करने की साजिश रचने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।