यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: बंगाल पुलिस को चकमा देकर होटल से भागा छेड़खानी का आरोपित, गोरखपुर में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बंगाल पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी गोरखपुर के एक होटल से फरार हो गया। नादिया जि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। स्टेशन रोड के होटल से बंगाल पुलिस को चकमा देकर बदमाश फरार हो गया। नादिया जिले के रहने वाले आरोपित को टीम ने बहराइच जिले में गिरफ्तार किया था, ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ लेकर जा रही थी। बंगाल पुलिस के उपनिरीक्षक ने कैंट थाने में आरोपित के विरुद्ध चकमा देकर अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज कराया है।
बंगाल के नादिया जिले में स्थित कृष्णगंज पुलिस थाने पर तैनात उपनिरीक्षक त्रिदिब चौधरी ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि छेड़खानी के मामले में सह अभियुक्त बनाया गया सौरभ मंडल लंबे समय से फरार था। वह नादिया जिले के हेंसखाली थानाक्षेत्र के गजना मध्यपरा का रहने वाला है।
छानबीन करने पर पता चला कि बहराइच जिले के मूर्तियां कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित हरखापुर गांव में छिपा है।स्थानीय थाना पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले जा रहे थे। ट्रेन का इंतजार करने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अमित के कमरा नंबर 22 में रुके थे। रात में भोजन करने के दौरान चकमा देकर सौरभ मंडल फरार हो गया।
बहराइच भागने की आशंका
पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागे आरोपित के बहराइच भागने की आशंका जताई जा रही है।मुकदमा दर्ज कराने के बाद बंगाल पुलिस की टीम छानबीन करने बहराइच चली गई।मूर्तियां कोतवाली थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।
खबरें और भी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि छेड़खानी के आरोपित को बहराइच में पकड़ने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल पुलिस अपने साथ ले जा रही थी।स्टेशन रोड के होटल से आरोपित फरार हो गया।उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
देवरिया में बरात आए युवक ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने की धुनाई
गोरखपुर जिले से आई बरात में शामिल एक युवक ने घर में घुसकर एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम क्षेत्र से पथरदेवा कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार की रात बरात आई थी।
नशे में मौजूद एक बराती एक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो महिला ने उसे भगाया, लेकिन उसके न भागने पर महिला ने शोर करना शुरू किया।
इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए और पकड़कर पीटने के बाद पुलिस बुलाकर सौंप दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।