विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त घटी, विपक्ष ने मतगणना का किया बहिष्कार

By Arun ChandEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 28 Oct 2026 07:12 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Oct 2026 10:47 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में द्वितीय वरीयता की मतगणना जारी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त कम हुई ...और पढ़ें

मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस। जागरण

मौके पर मौजूद लोगों को समझाती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. द्वितीय वरीयता की मतगणना जारी, ध्रुव त्रिपाठी की बढ़त कम।

  2. सपा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने धांधली का आरोप लगाया।

  3. प्रशासन ने मतगणना को नियमानुसार जारी रखने का निर्णय लिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैज़ाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में द्वितीय वरीयता की गिनती जारी है। 9 प्रत्याशी एलिमिनेट हो चुके हैं। इसमें राजीव यादव को बढ़त मिली है।

भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी की 512 मतों की बढ़त अब 447 रह गई है। अभी 5 प्रत्याशियों के एलिमिनेट होना बाकी है। लगभग 15700 मतपत्रों को देखना बाकी है।

प्रशासनिक सूत्रों और मतगणना की वर्तमान गति को देखते हुए अगले दो से ढाई घंटे में अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: अंतिम राउंड में BJP प्रत्याशी आगे, धांधली का आरोप लगा विपक्ष ने किया मतगणना का बहिष्कार

इससे पहले प्रथम वरीयता की गणना के दौरान अंतिम 1612 मतों के रुझान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया था और बाहर निकल गए थे। हालांकि प्रशासन ने नियमानुसार मतगणना जारी रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: मतगणना स्थल पर 475 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के चौथे राउंड तक प्रत्याशियों को मिले कुल वोट

  • ध्रुव त्रिपाठी भाजपा 11881
  • डॉ संजयन त्रिपाठी सपा 8301
  • अजय सिंह 2503
  • अजीत कुमार सिंह 4406
  • दिनेश कुमार मिश्र 13
  • देव भास्कर तिवारी 52
  • डॉ निरंकार राम त्रिपाठी 24
  • पंकज कुमार सिंह 377
  • राकेश कुमार तिवारी 62
  • डॉ राकेश सिंह 448
  • राजीव यादव 11415
  • डॉ राजेश पांडेय 80
  • राम प्रताप राम 477
  • डॉ शरदेंदु कुमार त्रिपाठी 112
  • शिव श्याम यादव 37
  • सत्यपाल सिंह 322
  • कुल वैध मत 40811
  • अवैध मत 2800
  • कुल 43611

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।