Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur News: माफिया अजीत शाही से खाली कराई गई जमीन पर स्थापित होगा पेट्रोल पंप, हर माह एक लाख मिलेगा किराया

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 12:57 PM (IST)

    गोरखपुर के माफिया अजीत शाही का वर्षों से नगर निगम की जमीन पर कब्जा था। माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यह बात संज्ञान में आई कि जमीन नगर निगम की है। ...और पढ़ें

    माफिया से खाली कराई जमीन पर स्थापित होगा पेट्रोल पंप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    माफिया से खाली कराई जमीन पर स्थापित होगा पेट्रोल पंप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर शहर के महेवा में माफिया अजीत शाही के कब्जे से खाली कराई गई नगर निगम की जमीन पर पेट्रोल पंप बनेगा। इसके लिए भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) से बात हुई है। बीपीसीएल नगर निगम को इस जमीन के बदले लगभग एक लाख रुपये प्रति माह किराया देगा।

    नगर निगम की जमीन पर वर्षों से था माफिया का कब्जा

    पैडलेगंज-नौसढ़ सिक्स लेन पर नवीन मंडी के सामने स्थित इस जमीन पर वर्षों से माफिया का कब्जा था। यहां एक मैरेज हाल था। कार्रवाई के दौरान यह बात संज्ञान में आई कि जमीन नगर निगम की है। उसके बाद बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। जमीन नगर निगम के नाम दर्ज हो चुकी है। इसमें 1237 वर्ग मीटर जमीन पेट्रोल पंप के लिए देने का निर्णय लिया गया है।

    इसे भी पढ़ें,UP News: एमपी-राजस्थान की जनता चाहती है योगी माडल, सुनहरी यादें सहेजकर लौटे गोरखपुर के विधायकों ने बताई ये बात

    नगर निगम सदन की तीसरी बैठक में यह प्रस्ताव पास भी हो चुका है। शुरू में इसे 30 साल के लिए किराए पर दिया जाएगा। हर पांच साल पर 20 प्रतिशत किराए में वृद्धि होगी। इसका संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा। डीजल व पेट्रोल पर डीलरशिप कमीशन भी नगर निगम को मिलेगा। भविष्य में यहां बची जमीन पर शापिंग कांप्लेक्स बनाने की भी तैयारी है।

    इसे भी पढ़ें, नॉनवेज के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, सावन की विदाई के साथ महंगा हुआ चिकन-मटन; जानें- गोरखपुर में कितना बढ़ा भाव

    खबरें और भी