विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 को चांद पर उतरते देखेंगे गोरखपुर के बच्चे, स्कूलों को खोलने का दिया निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Wed, 23 Aug 2023 09:01 AM (IST)

गोरखपुर में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को सजीव प्रसारण दिखाने के लिए स्कूलों को खोलने ...और पढ़ें

चंद्रयान-3 को चांद पर उतरते देखेंगे गोरखपुर के बच्चे। -जागरण ग्राफिक्स
चंद्रयान-3 को चांद पर उतरते देखेंगे गोरखपुर के बच्चे। -जागरण ग्राफिक्स

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। जनपद के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का बुधवार को सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बुधवार को सजीव प्रसारण देखने के लिए स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने स्कूलों में बुधवार की शाम 5:15 से 6:15 बजे तक विशेष सभा आयोजित करने और सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों व समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने प्रधानाचार्यों को स्कूलों में सजीव प्रसारण की व्यवस्था कराने को कहा है। इसको लेकर प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शहर के परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध टीवी, लैपटाप और प्रोजेक्टर को बड़े हाल में लगा दिया गया है, जहां सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों व शिक्षक एक साथ सजीव प्रसारण देखेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में जहां सजीव प्रसारण दिखाने के लिए संसाधन नहीं हैं, वहां ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर टीवी, लैपटाप लगवाने के लिए प्रधानाध्यापकों को कहा गया है।

स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षकों संगठनों ने किया विरोध

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए स्कूलों को खोले जाने का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन देकर कहा है कि विद्यालयों में टीवी, डिश, प्रोजेक्टर अथवा स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, ऐसे में बच्चों को प्रसारण कैसे दिखाया जाएगा? विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी व प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही ने कहा कि स्कूलों को शाम को खोला जाना अव्यावहारिक है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ ने बुधवार को स्कूलों को दोपहर 12:15 से शाम 6:15 बजे तक खोलने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।