Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- 'सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता'

    Updated: Fri, 22 May 2026 11:10 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार की प्राथमिकता सबकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अ ...और पढ़ें

    गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ- गोरखनाथ मंदिर

    गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ- गोरखनाथ मंदिर

    HighLights

    1. समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

    2. अधिकारियों को तत्परता, पारदर्शिता से निस्तारण के निर्देश

    3. गंभीर बीमारियों के इलाज को मिलेगी आर्थिक मदद

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

    इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशील ढंग से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

    गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए शीघ्रता से समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया।

    सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी शीघ्रता से सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 8.43.16 AM

    गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ- गोरखनाथ मंदिर


     

    जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का नजारा: गोरखपुर में जुटे 20 राज्यों के 300 रोइंग खिलाड़ी, मध्य प्रदेश और आर्मी बॉयज बने चैंपियन

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 8.44.15 AM

    गोरखनाथ मंदिर मे बच्चों से बात करते व चाकलेट देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ- गोरखनाथ मंदिर


     

    सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़
    गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया।

    उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं को भीषण गर्मी के मौसम में गोवंश की देखभाल के लिए जरूरी दिशानिर्देश भी दिए। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ आए बच्चों से मिल उन्हें प्यार-दुलार, आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।