Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: सीएम योगी ने की गोरखपुर में समीक्षा बैठक, बोले- समय से पूरा करें निर्माण कार्य, नहीं तो...

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 02:16 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया बायपास नौकायन से देवरिया बायपास मार्ग चौड़ीकरण एवं नाला का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य ...और पढ़ें

    एनेक्सी भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
    एनेक्सी भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    HighLights

    1. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा
    2. विकास कार्यों के प्रगति से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराते रहें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास परियोजनाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए। हर परियोजना के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो हर सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दे। वरिष्ठ अधिकारी हर 15 दिन पर परियोजनाओं की समीक्षा करें।

    उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की प्रगति साझा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रगति की जानकारी दें और विकास कार्यों का उनसे निरीक्षण भी कराएं।

    मुख्यमंत्री शनिवार को एनेक्सी भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को उनकी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

    इसे भी पढ़ें-बीएचयू के पूर्व छात्र की जन्मभूमि के नाम से जाना जाएगा मंगल पर मिला क्रेटर, उपलब्‍धियां जानकर गर्व करेंगे आप

    कोई परियोजना लेट नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम की समस्या न होने पाए। सड़क और गाड़ियां खड़ी न हों। पटरी व्यवसायियों को भी व्यवस्थित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए। बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी जाए।

    जमीन अधिग्रहण का जल्द दें मुआवजा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उस जमीन की रजिस्ट्री करा ली जाए। इसके साथ ही किसान को मुआवजा दे दिया जाए।

    इसे भी पढ़ें-आयकर अधिकारी बन छापा डालने पंहुचे तीन जालसाज गिरफ्तार, 'स्‍पेशल 26' फ‍िल्‍म देखकर आया था यह आइडिया

    खबरें और भी