विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो कहते थे 'राम हुए ही नहीं', वे आज अयोध्या के खिलाफ कर रहे दुष्प्रचार', गोरखपुर में सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:39 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया गांव से सपा-कांग्रेस पर राम मंदिर और अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर राम मंदिर विरोध का आरोप लगाया।

  2. वनटांगिया गांव से विपक्ष के दुष्प्रचार पर सीधा हमला बोला।

  3. अयोध्या विकास और वनटांगिया पुनर्वास को भाजपा की पहचान बताया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामभक्ति की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव से सपा-कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। दीपावली की अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विपक्ष को उसके पुराने राजनीतिक रुख की याद दिलाते हुए कहा कि जो लोग कभी कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं, अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता और राम मंदिर के विरोध में फौज खड़ी करते थे, वही आज अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

उन्हें पता है कि विरासत और विकास की यात्रा इसी तरह आगे बढ़ती रही तो सपा-कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी और उनके सामने अपनी पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव से वनटांगिया गांव की दीपावली को जोड़ते हुए रामराज्य की राजनीतिक व्याख्या भी की। कहा कि भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे तो दीपावली मनाई गई थी। वनटांगिया समाज को भी अंग्रेजों के बाद कांग्रेस और सपा ने 100 वर्षों से अधिक समय तक जंगलों में भटकने के लिए छोड़ दिया।

आजादी के बाद भी उन्हें मतदान के अधिकार और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया। 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा मिला और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

योगी ने कहा कि 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में सड़क, बिजली, एयरपोर्ट और रेलवे के क्षेत्र में काम हुआ। रामभक्तों के कारवां को रोकने में विफल रहे लोग अब अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने वनटांगिया समाज से इस बदलाव का इतिहास और प्रमाणपत्र अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और वनटांगिया समाज का पुनर्वास भाजपा की विरासत और विकास की राजनीति के दो प्रमुख प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी कार्यालय में युवती की संदिग्ध मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।