Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर को मिलेगी 697 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे चार सड़कों का लोकार्पण

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर में 697 करोड़ रुपये की चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वह 54 करोड़ रुपये से अधिक क ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी 11 जुलाई को करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास।

    2. 697 करोड़ की चार सड़क परियोजनाएं जनता को समर्पित होंगी।

    3. 54 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को भटहट-बांसस्थान फोरलेन सहित करीब 697 करोड़ रुपये की चार सड़क परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। भटहट-बांसस्थान फोरलेन की लंबाई 11.6 किलोमीटर है। साथ ही मुख्यमंत्री 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वामंत माता मंदिर के पास लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा।

    भटहट-बांसस्थान फोरलेन बनने से आयुष विश्वविद्यालय तक पहुंचना बहुत आसान हो गया है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड खंड तीन ने सड़क के दोनों ओर मानक के अनुरूप जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था भी की है। सड़क लोकार्पण की चारों और शिलान्यास की सभी सात परियोजनाएं पिपराइच विधानसभा क्षेत्र की हैं।

    सीएम योगी के हाथों इन सड़कों का होगा लोकार्पण

    • भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क, लंबाई 11.6 किमी, लागत 689 करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपये।
    • चकजलाल घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण, लंबाई 4.85 किमी, लागत तीन करोड़ 59 लाख 40 हजार रुपये।
    • हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग का नव निर्माण, लंबाई 2.05 किमी, लागत एक करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये।
    • पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 0.635 किमी, लागत दो करोड़ 30 लाख 21 हजार रुपये।

    इन विकास कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास

    • भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग का नवनिर्माण, लंबाई दो किमी, लागत एक करोड़ 53 लाख रुपये।
    • गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 3.5 किमी, लागत 6 करोड़ 95 लाख 71 हजार रुपये।
    • सरैया बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, लंबाई 13.8 किमी, लागत 38 करोड़ 32 लाख 92 हजार रुपये।
    • ग्राम सिरसिया में महादेव कुंड का पर्यटन विकास, लागत तीन करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये।
    • ग्राम बूढ़ाडीह में समय माता मंदिर का पर्यटन विकास, लागत एक करोड़ 77 लाख 37 हजार रुपये।
    • ग्राम औरंगाबाद का ग्रामीण पर्यटन विकास, लागत 96 लाख 29 हजार रुपये।
    • जंगल डुमरी नंबर एक से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य, लागत 61 लाख 54 हजार रुपये।

    खबरें और भी