यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Lok Sabha Election: आज गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी, सांसद रवि किशन के लिए मांगेंगे वोट
सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद सबसे पहले गुरु श्रीगोरक्षनाथ के मंदिर में जाकर पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना की। इसी क्रम में वह अपने गुरु ब्र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कई चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वह शुक्रवार को दिग्विजनाथ पार्क में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जनसभा सुबह 10 बजे आयोजित है। गोरखपुर के चुनावी कार्यक्रम के बाद योगी एक अन्य जनसभा को संबोधित करने के लिए बहराइच के लिए रवाना हो जाएंगे। वह से उन्हें प्रदेश के कई अन्य जगहो पर चुनावी जनसभाओं के लिए जाना है।
गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले गुरु श्रीगोरक्षनाथ के मंदिर में जाकर पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना की। इसी क्रम में वह अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
इसे भी पढ़ें- आगरा किला की खाई में निकली ऐसी मशीन, देखकर पुरातत्व विभाग भी हुआ हैरान, जांच में जुटी पूरी टीम
रात्रि विश्राम के लिए अपने शयनकक्ष में जाने से पहले उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था देखी और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगाें को जरूरी निर्देश दिए।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर उन्होंने परिषद की ओर से संचालित शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर कार्यों की जानकारी भी ली।