Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, जमीन पट्टा आवंटन में धांधली पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 10:30 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। उन्होंने जमीन पट्टा आवंटन में अनियमितता की शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जमीन पट्टा धांधली पर सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश।

    2. जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान का आश्वासन।

    3. गंभीर बीमारियों, विवाह हेतु आर्थिक सहायता का सीएम ने दिया भरोसा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लगातार दो दिन मकर संक्रांति/खिचड़ी महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के प्रबंधन व निगरानी में व्यस्त रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दर्शन का आयोजन किया। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्रता से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

    जनता दर्शन में जमीन पट्टा आवंटन से जुड़ी कतिपय शिकायतों पर गंभीर दिखे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस भी गांव में रुपया लेकर जमीन पट्टा आवंटन की शिकायत हो, वहां जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।

    गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में शुक्रवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    जनता दर्शन में एक महिला ने गांव में गरीबों के जमीन पट्टा आवंटन में अनियमितता की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि जहां भी रुपया लेकर जमीन पट्टा दिया गया हो, वहां संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

    खबरें और भी

    jdd

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur State Tax Building Fire: सात दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी राज्य कर भवन अग्निकांड की जांच

    अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसी क्रम में एक महिला ने आर्थिक तंगी को लेकर बिटिया की शादी की चिंता व्यक्त की तो सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि बिटिया का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कराने की व्यवस्था करें।

    जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।