Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में विवादित पोस्‍टर लगाकर दी गई 'बधाई', सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्‍वीर, केस दर्ज

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 07:45 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार की भोर में विवादित होर्डिंग लगा दिया गया। एक राजनितिक दल के झंडा ...और पढ़ें

    गोरखपुर में बधाई के इस पोस्‍टर से हड़कंप मच गया है। जागरण
    गोरखपुर में बधाई के इस पोस्‍टर से हड़कंप मच गया है। जागरण

    HighLights

    1. एक दल झंडा वाले बैकग्राउंड पर होर्डिंग में छात्रनेताओं का नाम
    2. कैंट थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,सीसी कैमरे की हो रही जांच

    जागरण संवाददाता,गोरखपुर। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर गुरुवार की भोर में विवादित होर्डिंग लगा दिया गया। एक राजनितिक दल के झंडा वाले बैकग्राउंड पर वाले होर्डिंग पर दो छात्रनेताओं का नाम लिखा है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सभी होर्डिंग उतरवा दिया। कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

    पैडलेगंज,छात्रसंघ चौराहा,असुरन चौराहे पर लगी होर्डिंग पर बड़े-बड़े अक्षरों में घंमड टूटने की बधाई लिखा हुआ था। सुबह इंटरनेट मीडिया पर यह होर्डिंग तेजी से प्रसारित हो गई। जिस पर लोग कमेंट भी कर रहे थे।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम

    होर्डिंग पर समाज सेवक यशवर्धन मिश्रा और विश्वविद्यालय छात्र नेता गौतम यादव का नाम लिखा है। जागरण इंगज के विनय पांडेय ने देर रात कैंट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छात्रनेताओं ने जबरन विवादित वैनर पोस्टर लगा दिया जिससे जन मानस में रोष है।

    इसे भी पढ़ें- बरेली में आज बढ़ेगा पारा, गोरखपुर में गर्मी से राहत की उम्‍मीद, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की तलाश चल रही है। जिस युवक ने पोस्टर लगाया है उसकी तलाश चल रही है।