Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया बाईपास पर करंट से गाय की मौत, जेई निलंबित

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:11 AM (IST)

    देवरिया बाईपास रोड पर बिजली के पोल से करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। इस घटना के बाद बरियारपुर उपकेंद्र के जेई सुनील प्रजापति को निलंबित कर दिया गया ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. देवरिया बाईपास पर करंट लगने से गाय की मौत।

    2. बरियारपुर उपकेंद्र के जेई सुनील प्रजापति निलंबित किए गए।

    3. बिजली निगम ने NHAI पर मिट्टी भराई का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया बाईपास रोड पर नई मिट्टी भरी गई थी। इसमें बिजली निगम का पोल झुक गया था। इसकी चपेट में आने से गाय की करंट से मृत्यु हो गई। इस मामले में बरियारपुर उपकेंद्र के जेई सुनील प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है।

    बिजली निगम का कहना है कि एनएचएआई काम करा रही है। उसने ही मिट्टी भराई कराई और पोल भी शिफ्ट कराया। दूसरी ओर जिले में बिजली निगम ने अब तक इमरजेंसी कार्य के लिए किसी एजेंसी को टेंडर नहीं दिया है। ऐसे में पोल तिरछा होने का कारण एनएचएआई की ओर से सही से मिट्टी का भराव न कराना है।