Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में स्कार्पियो हादसे में तस्करी का एंगल खत्म, लापरवाही की हो रही जांच

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 08:42 AM (IST)

    देवरिया के गौरीबाजार में स्कार्पियो पलटने से हुए हादसे में पशु तस्करी की अटकलें समाप्त हो गई हैं। पुलिस जांच में स्कार्पियो सवार युवक-युवती और चालक का ...और पढ़ें

    पुलिस के पीछा करने पर स्कार्पियों पलटने से हो गई थी दो की मौत। जागरण

     पुलिस के पीछा करने पर स्कार्पियों पलटने से हो गई थी दो की मौत। जागरण

    HighLights

    1. देवरिया स्कार्पियो हादसे से पशु तस्करी का एंगल हटा।

    2. पुलिस अब दुर्घटना में लापरवाही के कारणों की जांच कर रही है।

    3. हादसे में बिहार के दो लोगों की मौके पर मौत हुई।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया के गौरीबाजार में स्कार्पियो पलटने से हुए हादसे को लेकर फैली तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। पुलिस की ताजा जांच में यह साफ हो चुका है कि स्कार्पियो सवार युवक-युवती और चालक का पशु तस्करी से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बाद अब पूरी विवेचना इस सवाल पर आकर टिक गई है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।

    घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। तकनीकी साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन था। हादसे में बिहार के सिवान स्थित सिसवनिया थाना क्षेत्र के मुढ़ा गांव निवासी 20 वर्षीय मनीषा यादव,जीरादेई थाना क्षेत्र के करालू गांव निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    हादसे में जीरादेई के भैसाखाल में रहने वाला 26 वर्षीय बृजेश यादव गंभीर रुप से घायल हुआ था। पुलिस का कहना था कि पशु तस्करों की घेराबंदी के दौरान स्कार्पियो सवार ने वाहन में टक्कर मार थी। इसी वजह से सहयोगी होने के संदेह में रोकने का प्रयास किया गया।

    सर्विलांस की मदद से चल रही जांच में पशु तस्करों के स्कार्पियों सवार दोनों युवक व युवती के बीच कोई लिंक नहीं मिला है। अब जांच का फोकस केवल दुर्घटना के कारणों पर है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस जीप से टक्कर के बाद घबराहट में रफ्तार बढ़ा दी थी।

    ऐसे हुई घटनाक्रम की शुरूआत
    पिकअप सवार पशु तस्कर चौरीचौरा से फुटहवा ईनार की तरफ आ रहे थे और उनके पीछे क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी। आगे चौराहे पर खड़ी दूसरी पुलिस टीम ने पिकअप को रोकने की कोशिश की, तो तस्कर डिवाइडर पर चढ़ाकर वाहन घुमाते हुए वापस चौरीचौरा की तरफ भागने लगे।

    खबरें और भी

    इसी दौरान शहर की तरफ से देवरिया की तरफ जा रही स्कार्पियो ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। पुलिस ने स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और देवरिया की ओर भाग निकला।

    पुलिस ने स्कार्पियो को तस्करों का सहयोगी समझते हुए पीछा किया। मझना नाला के पास स्कार्पियो को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया, लेकिन वाहन बैरियर तोड़ते हुए गौरीबाजार की तरफ निकल गया। कुछ दूरी पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।