Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2023: धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाएंगे तांबा व ट्राई प्लाई के बर्तन, जानें- क्या है इसकी खासियत

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 03:15 PM (IST)

    Dhanteras 2023 गोरखपुर के बाजारों में धनतेरस की रौनक दिखने लगी है। बर्तन कारिबारियों ने तरह- तरह के बर्तनों से दुकानों को आकर्षक रूप में सजा रखा है। स ...और पढ़ें

    धनतेरस पर्व के लिए खरीदारी बढ़ने से बाजार में एक दुकान पर सजाए गए बर्तन। -जागरण
    धनतेरस पर्व के लिए खरीदारी बढ़ने से बाजार में एक दुकान पर सजाए गए बर्तन। -जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आगामी 10 नवंबर को मनाए जाने वाले धनतेरस को लेकर शहर का बर्तन बाजार सजकर तैयार है। त्योहार पर बिक्री के लिए अधिकांश कारोबारियों ने बर्तन के पर्याप्त स्टाक मंगवा लिए हैं। ताकि धनतेरस पर वह ग्राहकों को मनपसंद बर्तन उपलब्ध करा सकें।

    व्यापारियों के मुताबिक बाजार से स्टील के बर्तनों का चलन पहले की तुलना में कम हुआ है। उसकी जगह तांबे, पीतल व ट्राई प्लाई के बर्तनों ने ले ली है। इन बर्तनों के साथ-साथ लोग डिनर सेट पसंद कर रहे हैं। बर्तन कंपनियों ने धनतेरस पर इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए नए स्वरूप में अलग-अलग आकार व प्रकार के बर्तन बाजार में उतारे हैं। इनमें ट्राई प्लान के बर्तन की तरफ लोग अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

    यह है खासियत

    बर्तन कारोबारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्राई प्लाई स्टेनलेस स्टील कुकवेयर हमेशा नान-स्टिक कुकवेयर से भी बेहतर होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक चलता है। तीन लेयर के इस बर्तन की खासियत यह है कि इसमें भोजन तेजी से पकता है और पोषण बरकरार रखता है। इसका ढाई लीटर का कुकर 25 सौ तथा साढ़े तीन लीटर का कुकर 36 सौ रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह कड़ाही और भगौना पर बिक्री के लिए पहली बार बाजार में आया है।

    बर्तन कारोबारी अनुज कुमार के मुताबिक इस बार अलग-अलग डिजायन में आयल केन भी बिक्री के लिए हमलोगों ने मंगाया है। डिजाइन बदल जाने से थाली, कटोरी व ग्लास जैसे कई बर्तनों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के घंटाघर, असुरन, मोहद्दीपुर, अलीनगर, टाउनहाल में बर्तन की बड़ी-बड़ी दुकानें सजी मिली। कुछ जगहों पर टेंट लगाकर दुकानदार बर्तनों की अस्थायी दुकान लगाते भी अब नजर आने लगे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें, Indian Railway: त्योहारों पर यात्रियों का सफर होगा आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन बुक होंगे जनरल और प्लेटफार्म टिकट

    इन स्थानों से कारोबारियों ने मंगाए हैं बर्तन

    धनतेरस पर बाजार को रोशन करने के लिए बर्तन कारोबारियों ने देश के विभिन्न शहरों से बर्तन मंगाए हैं। इनमें स्टील के फैंसी बर्तन जहां दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता व मुंबई से आए हैं वहीं पीतल व तांबा के बर्तन पीतल नगरी नाम से मशहूर मुरादाबाद से मंगाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: एक प्रयोग से तीन गुणा बढ़ गई किसानों की आमदनी, धान के साथ मछली पालन कर मालामाल हुए लोग

    कम चिकनाई में भोजन पकाने वाले बर्तनों की बढ़ी मांग

    धनतेरस पर इस बार बर्तनों के कई तरह के विकल्प देखे जा सकेंगे। कारोबारी अतुल ने बताया कि कई फैंसी बर्तन लोगों का मन मोह लेंगे। व्यापारियों के अनुसार यह बर्तन साधारण स्टील के बर्तनों से महंगे जरूर होंगे, लेकिन ग्राहकों की बजट पर फिट बैठेंगे। यही नहीं इस समय खाना पकाने के लिए लोग साधारण बर्तनों की अपेक्षा नान स्टिक के बर्तन अधिक पसंद कर रहे हैं। साधारण बर्तनों से 350 से 450 रु‌. तक अधिक महंगे जरूर होते हैं, लेकिन इनका नान स्टिक व कम चिकनाई में भोजन पका देने का गुण लोगों को आकर्षित करता है।