गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन: आधिकारिक घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव त्रिपाठी, शुरू हुई बधाइयों का दौर
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के आधिकारिक परिणाम से पहले ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को इंटरनेट ...और पढ़ें

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में रही पोस्ट की भरमार। जागरण
HighLights
आधिकारिक परिणाम से पहले इंटरनेट मीडिया पर जीत की बधाई।
भाजपा समर्थित ध्रुव कुमार त्रिपाठी को मिली अग्रिम बधाइयां।
मतगणना के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत की पुष्टि।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने और आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर जीत की बधाइयां प्रसारित होने लगी थीं। मंगलवार को शुरू हुई मतगणना बुधवार की शाम तक चली।
इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही। वहीं, बुधवार की सुबह से ही इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई देने वाले संदेश प्रसारित होने लगे।
मतगणना के दौरान समर्थकों की नजर लगातार रुझानों पर बनी हुई थी। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे इंटरनेट मीडिया पर भी गतिविधियां तेज हो रही थीं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स व ह्वाट्सएप पर प्रत्याशी के समर्थन में संदेश साझा किए जाने लगे। कई पोस्ट में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत की अग्रिम बधाई दी गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार दर्ज की शानदार जीत
हालांकि, उस समय मतगणना की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी और आधिकारिक परिणाम की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। बुधवार की सुबह से ही जीत की बधाई वाले संदेशों का प्रसारित होना चर्चा का विषय रहा। आधिकारिक परिणाम आने से पहले ही सोशल मीडिया पर जीत का माहौल दिखाई देने लगा था।
अंततः बुधवार की शाम मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत के साथ ही उप विजेता रहे राजीव यादव को मिले मत और सपा के अधिकृत प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी को तीसरे स्थान पर जाने की भी चर्चा होती रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।