विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर का डोमिनगढ़ स्टेशन बनेगा शक्तिस्वरूपा का प्रतीक, नवरात्र तक कमान महिलाओं के हाथ

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:39 AM (IST)

गोरखपुर का डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह महिला संचालित मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां नवरात्र ...और पढ़ें

डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के केबिन में ईआइ सिस्टम पर कंप्यूटर के माउस से ट्रेन का प्वाइंट बनाती स्टेशन मास्टर कुमारी संजना। जागरण

डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के केबिन में ईआइ सिस्टम पर कंप्यूटर के माउस से ट्रेन का प्वाइंट बनाती स्टेशन मास्टर कुमारी संजना। जागरण 

HighLights

  1. डोमिनगढ़ स्टेशन बनेगा पूर्वोत्तर रेलवे का दूसरा महिला संचालित स्टेशन।

  2. स्टेशन मास्टर से लेकर सुरक्षा तक, सभी जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी।

  3. महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित कार्यस्थल की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

प्रेम नारायण द्विवेदी, गोरखपुर। डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के केबिन में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग (ईआइ) सिस्टम पर कंप्यूटर के माउस से ट्रेन का प्वाइंट बनाती स्टेशन मास्टर कुमारी संजना के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा है। ट्रेनों का सुरक्षित और समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने जैसा चुनौतीपूर्ण कार्य वह पूरे उत्साह के साथ से निभा रही हैं।

रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल सोनम राय स्टेशन पर यात्रियों को सहेजने में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। काउंटर पर बैठी मनीषा सिंह यात्रियों को समय से टिकट उपलब्ध करा रही हैं। डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन को महिला संचालित माडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

महिला कर्मचारी डोमिनगढ़ स्टेशन की जिम्मेदारी संभालने लगी हैं। नवरात्र में दशहरा तक स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथ आ जाएगी। स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों की को समर्पित करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी।

डोमिनगढ़ स्टेशन पर स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, सुरक्षा बल ही नहीं महिला प्वाइंटमैन अमृता समेत करीब 15 महिला कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। आवश्यकतानुसार और महिलाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

81144088

डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन  पर यात्रियों का सहयोग करतीं कांस्टेबल सोनम राय। जागरण 


 

ट्रेन संचालन से लेकर टिकट व्यवस्था, सुरक्षा और सफाई तक की जिम्मेदारी संभाल रही महिला कर्मियों का कहना है कि डोमिनगढ़ स्टेशन हमारे लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि अपनी क्षमता साबित करने का अवसर है। परिवार और नौकरी के बीच संतुलन बनाते हुए हम यह संदेश देना चाहती हैं कि महिलाएं हर जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा सकती हैं। यहां हमें हर दिन कुछ नया सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है। हमारा प्रयास है कि अपने कार्य से अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनें।

81144025

डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के काउंटर पर टिकट बुक करतीं मनीषा सिंह। जागरण 


 

 जानकारों का कहना है कि डोमिनगढ़ पूर्वोत्तर रेलवे का दूसरा महिला संचालित स्टेशन होगा। लखनऊ सिटी स्टेशन को पहले से ही महिलाएं संचालित कर रही हैं। लखनऊ मंडल प्रशासन ने डोमिनगढ़ स्टेशन को महिलाकर्मियों को पूरी तरह सौंपने के साथ तेजी से कायाकल्प भी शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर पुराने सीसी कैमरों का जीर्णोद्धार, नए कैमरों की स्थापना, बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, महिला चेंजिंग रूम का निर्माण, नए एयर कंडीशनर की स्थापना समेत अनेक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन अब नए कलेवर में दिखने लगा है।

रेलवे प्रशासन का लक्ष्य डोमिनगढ़ स्टेशन को एक सुरक्षित, आधुनिक, यात्री-अनुकूल और पूर्णतः महिला-संचालित स्टेशन के रूप में विकसित करना है। डोमिनगढ़ स्टेशन का यह न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, बल्कि रेलवे के समावेशी और सुरक्षित कार्यस्थल के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बच्चों का भविष्य बिगाड़ रहा 'डिजिटल नशा', घातक साबित हो रहा मोबाइल का नशा

नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक भारतीय रेलवे की प्रगति में महिला कर्मचारियों के योगदान को विभिन्न माध्यमों विशेषकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन का इस अभियान में विशेष महत्व है।

-

-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।