Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur Earthquake: गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नेपाल बताया जा रहा केंद्र

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 10:32 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। नेपाल में भी देर शाम भूकंप के झटके महसू ...और पढ़ें

    गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
    गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

    HighLights

    1. गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
    2. नेपाल बताया जा रहा केंद्र

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

    बता दें कि नेपाल में शुक्रवार की देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। सिर्फ नेपाल ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी लोगों को भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ।

    बता दें कि अभी कुछ दिन पहले म्यामांर में 7 तीव्रता से भी ज्यादा का भूकंप आया था। इसमें जान-माल की काफी हानि हुई थी। इस भूकंप में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।

    इसे भी पढ़ें- Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप के झटके से सहमे लोग, उत्तर भारत में भी डोली धरती

    क्यों आते हैं भूकंप?

    भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।

    भूकंप का रिकॉर्ड एक सीस्मोमीटर के साथ रखा जाता है, जो सीस्मोग्राफ भी कहलाता है। भूकंप का क्षण परिमाण पारंपरिक रूप से मापा जाता है या संबंधित और अप्रचलित रिक्टर परिमाण लिया जाता है। 3 या कम परिमाण की रिक्टर तीव्रता का भूकंप अक्सर इम्परसेप्टीबल होता है और 7 रिक्टर की तीव्रता का भूकंप बड़े क्षेत्रों में गंभीर क्षति का कारण होता है। झटकों की तीव्रता का मापन विकसित मरकैली पैमाने पर किया जाता है।

    खबरें और भी