Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर वासियों के लिए खुशखबरी: दीपावली तक एक और फोरलेन रिंग रोड की मिलेगी सौगात, वाराणसी मार्ग पर जाम से मिलेगी मुक्ति

    By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
    Updated: Fri, 25 Apr 2025 08:19 AM (IST)

    गोरखपुर में एकला बांध-बाघागाड़ा फोरलेन रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम ने प्रभा कंस्ट्रक्शन को वर्कऑर्डर जारी कर दिया है। लगभग आठ क ...और पढ़ें

    दीपावली तक एकला बांध पर गाड़ियां भर सकेंगी फर्राटा। जागरण
    दीपावली तक एकला बांध पर गाड़ियां भर सकेंगी फर्राटा। जागरण

    HighLights

    1. नगर निगम ने एकला बांध-बाघागाड़ा फोरलेन रिंग रोड के लिए जारी किया वर्कआर्डर
    2. लगभग आठ करोड़ से बनने वाली सड़क नवंबर में हो जाएगी तैयार

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इस वर्ष दीपावली तक वाराणसी जाने के लिए गोरखपुर सीमा में शहर के जाम से नहीं जूझना होगा। वाराणसी फोरलेन तक सुगम तरीके से जाने के लिए नगर निगम के द्वारा बनाया जाने वाला एकला बांध-बाघागाड़ा फोरलेन रिंग रोड बनकर तैयार हो जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी करने के बाद निर्माण के लिए फर्म का चयन भी कर लिया गया है। चयनित फर्म प्रभा कंस्ट्रक्शन को वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। छह महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

    नौसड़ से बाघागाड़ा फोरलेन तक जाने के लिए शहरवासियों को कई बार जाम में फंसना पड़ता है। सड़क से बन जाने से उनको काफी राहत मिलेगी। अभी लोगों को नौसड़ चौक से बाघागाड़ा जाना पड़ता था, लेकिन इस रोड की मदद कम समय और कम दूरी तय कर फोरलेन तक पहुंच जाएंगे।

    नगर निगम ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 8.17 करोड़ रुपये की लागत से एकला बांध-बाघागाड़ा फोरलेन रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृत करते हुए शासन ने संपूर्ण धनराशि भी अवमुक्त कर दी। दो हिस्से में बनने वाली यह सड़क नौसड़ से 1100 मीटर तक सड़क 07 मीटर चौड़ी होगी।

    इसे भी पढ़ें- UP News: गोरखपुर वासियों के लिए खुशखबरी, सिटी इलेक्ट्रिक बस रूट के 39 स्थानों पर बनेंगे बस स्टॉप शेल्टर

    इसके दोनों तरफ 1.50 मीटर की इंटरलाकिंग की जाएगी। इसके बाद के हिस्से में 1780 मीटर की लंबाई में सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर रहेगी। यहां नगर निगम के द्वारा मार्निंग वाक के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बेंच, लाइट भी लगाई जाएगी।

    खबरें और भी

    प्रस्तावित फोरलेन।


    एकला बांध-बाघागाड़ा फोरलेन निर्माण के लिए फर्म को वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। छह महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दीपावली तक इस फोरलेन पर गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी। नकहा ओवब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भी वर्कआर्डर जारी किया जा चुका है।- संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम

    नकहा ओवरब्रिज से हड़हवा फाटक तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी होगा शुरू

    नगर निगम इसी महीने नकहा ओवब्रिज से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी शुरू करा देगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेसर्स मां शारदा कंस्ट्रक्शन काे निर्माण का जिम्मा दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें- UP News: कूड़े से बनेगा चारकोल, गोरखपुर नगर निगम को मिली बड़ी जिम्मेदारी; प्रदेशभर के लिए बनेगा मॉडल

    शासन स्तर से परियोजना के लिए 12 करोड़ 48 लाख 36 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। नकहा पुल मुख्य मार्ग से रेलवे क्रॉसिंग तक हॉट मिक्स प्लांट से सड़क बनाई जाएगी। रेलवे क्रॉसिंग से रामजानकीनगर मुख्य चौराहा होते हुए शिवनगर कॉलोनी होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक सीसी सड़क बनाई जाएगी।

    निर्माण के दौरान 2550 मीटर लंबाई में वाटर सप्लाई पाइप लाइन शिफ्ट होगी। स्ट्रीट लाइट केबिल के लिए यूटीलिटी डक्ट बनेगी। स्ट्रीट लाइट भी शिफ्ट की जाएगी। पचपेड़वा क्रासिंग से नकहा ओवरब्रिज रोड तक आरसीसी नाला का निर्माण होगा।