Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur News: एम्स थाने के अंदर दिखा पिता का क्रूर चेहरा, बच्ची को सड़क पर पटका; हालत गंभीर

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 07:50 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एम्स थाने के अंदर से एक पिता ने अपनी 14 महीने की मासूम बच्ची को लेकर सड़क ...और पढ़ें

    एम्स थाने के अंदर से मासूम को पिता ने सड़क पर पटका। जागरण
    एम्स थाने के अंदर से मासूम को पिता ने सड़क पर पटका। जागरण

    HighLights

    1. दंपत्ती में हुआ था विवाद, शिकायत करने पहुंची थी पत्नी, बच्ची के सिर की दो हड्डियां टूटी
    2. पुलिस के बुलाने पर नाराज था आरोपित, खिलाने के बहाने गोद में लिया और पटक दिया

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। क्रूर पिता ने एम्स थाने के अंदर से मासूम बच्ची को लेकर सड़क पर पटक दिया। उसके सिर की दो हड्डिया टूट गई है। पैडलेगंज के एक निजी हास्पिटल के आई में भर्ती है। चिकित्सक उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश में जुटे है।

    बुधवार को दंपत्ती के बीच हुए विवाद बाद पत्नी शिकायत करने पहुंची थी। पुलिस के बुलाने पर आरोपित नाराज हो गया। बच्ची को खिलाने के बहाने पत्नी के गोद से लिया और सड़क पर लाकर पटक दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

    एम्स के दरगहिया के रहने वाले आरोपित युवक की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा। पत्नी पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए उससे मारपीट करता है। पिटाई से आहत होकर बुधवार को पत्नी थाने पहुंच गई। उसने खुद के साथ हुई मारपीट की जानकारी पुलिस को दी।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर जेल में बंद तीन HIV पीड़ितों के जीवन पर संकट, रिपोर्ट पॉजिटिव फिर भी नहीं शुरू हो सका इलाज

    पारिवारिक मामला होने की वजह से पुलिस ने पति को घरवालों के साथ बुलाया। कोशिश थी कि दोनों को एक बार समझा दिया जाए, लेकिन पुलिस के सामने भी वह पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाने लगा। बोला 14 महीने की बच्ची उसकी नहीं है।

    खबरें और भी

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


    इसी बीच आरोपित ने बच्ची को उसकी मां के गोद से दादी के पास ले जाने की बात कहते हुए लेकर सीधे बाहर चला गया। अभी पुलिस वाले या घरवाले कुछ समझ पाते कि आरोपित ने बच्चे को थाना गेट के बाहर सड़क पर पटक दिया।

    इसे भी पढ़ें-  गोरखपुर चिड़ियाघर के बाघ केसरी की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इस चोट से गई थी जान

    पिता की इस क्रुरता को देख रहे पुलिस वालों ने तत्काल आरोपित को पकड़ लिया और बच्ची को एम्स लेकर गए। वहां से चिकित्सकों द्वारा रेफर करने के बाद स्वजन निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपित हिरासत में है। लेकिन अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत करने आई महिला से प्रार्थना पत्र मांगा गया है।