Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद रवि किशन को बदनाम करने में तीन इंटरनेट अकाउंट पर केस, संचालकों की पहचान में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 25 May 2026 10:48 PM (IST)

    सांसद रवि किशन के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने के आरोप में रामगढ़ताल पुलिस ने तीन अकाउंट धारकों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह ...और पढ़ें

    सांसद रवि किशन को बदनाम करने में तीन इंटरनेट अकाउंट पर केस।

    सांसद रवि किशन को बदनाम करने में तीन इंटरनेट अकाउंट पर केस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सांसद रवि किशन के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट प्रसारित करने के मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने तीन इंटरनेट मीडिया अकाउंट धारक पर मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई सांसद के निजी सचिव की शिकायत पर हुई है। साइबर सेल के साथ ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    निजी सचिव शियम द्विवेदी ने सोमवार को रामगढ़ताल थाना पुलिस तहरीर देकर बताया कि कुछ व्यक्ति और समूह सुनियोजित तरीके से इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से सांसद रवि किशन के विरुद्ध झूठी, भ्रामक और निराधार बातें प्रसारित कर उनकी सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    यह पूरा अभियान सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा है, ताकि जनता के बीच गलत माहौल बनाया जा सके। शिकायत में ''गोरखपुर वाले मिश्रा जी'', ''लकी टाक'' और ''एस संध्या'' के इंटरनेट मीडिया अकाउंट का उल्लेख किया गया है।

    आरोप लगाया गया है कि इन अकाउंट से लगातार ऐसे पोस्ट और बयान प्रसारित किए जा रहे हैं,जिससे सांसद रवि किशन की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है, बल्कि उनके समर्थकों और आम लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

    एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर मानहानि व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित पोस्ट किस स्थान से अपलोड की गईं, अकाउंट कौन संचालित कर रहा था। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में 27 मई से बदल जाएगी ग्राम पंचायतों की व्यवस्था, ग्राम प्रधानों के अधिकारों में बदलाव, निभाएंगे प्रशासक की भूमिका

    यह भी पढ़ें- बदायूं में टोल मांगने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे, छह घंटे चला हंगामा

    खबरें और भी