Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिर्जापुर से गोरखपुर आ रहा 7 क्विंटल मिलावटी खोवा जब्त

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 10:03 AM (IST)

    गोरखपुर खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले मिर्जापुर से आ रहा 7 क्विंटल मिलावटी खोवा जब्त किया है। यह पहली बार है जब निजी बोलेरो वाहन से खोवा मंगवाने ...और पढ़ें

    बोलेरो में रखा मिलावटी खोवा

    बोलेरो में रखा मिलावटी खोवा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मिर्जापुर जिले से निजी बोलेरो में रखकर ले जाया जा रहा मिलावटी खोवा जब्त किया गया है। यह पहली बार है जब निजी वाहन से खोवा मंगाने का मामला सामने आया है। इससे पहले बस और ट्रेन से खोवा मंगाया जाता था।

    मिर्जापुर से बोलेरो में आ रहा था मिलावटी खोवा, जब्त

    सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि होली के पहले मिलावटी खोवा की बिक्री बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग की टीमें लगातार जांच अभियान चला रही हैं। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी रखने के बाद भी खोवा आने की पुष्टि नहीं हो पा रही थी। इसके बाद हमने निजी वाहनों पर भी नजर रखनी शुरू की। पता चला कि मिर्जापुर जिले से निजी वाहन में रखकर सात क्विंटल खोवा मंगाया जा रहा है।

    खोवा की गुणवत्ता खराब नमूना लेकर नष्ट करेंगे

    सूचना के आधार पर जांच की गई तो एक बोलेरो वाहन में 14 बोरे में रखा हुआ खोवा जब्त हुआ। प्रारंभिक जांच में खोवा की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। लग रहा है कि इसे कोल्ड स्टोरेज से निकालकर बाजार में बेचने के लिए ले आया जा रहा था। मलिक को सूचना दी गई है। उनके आने पर खोवा का नमूना लेकर इसे नष्ट कराया जाएगा। कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना विभाग को अवश्य दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

    यह है बोलेरो का नम्बर

    बोलेरो गाड़ी का नंबर UP 53 AA 8912 है, इसके मालिक गुलशन केसरी हैं। विभाग ने उन्हें बुलाया है।

    खबरें और भी