Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व IPS अम‍िताभ ठाकुर बीआरडी मेड‍िकल कॉलेज से लखनऊ रेफर, सीने में दर्द की शि‍कायत के बाद कराए गए थे एडम‍िट

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 08:59 PM (GMT+05:30)

    पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद देवरिया जेल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर लाया गया था। ईसीजी रिपोर्ट संतोषजनक न होने के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मंगलवार रात देवरिया से बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाए गए थे

    2. आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार


    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर हो गए हैं। देवरिया जेल में बंद ठाकुर ने मंगलवार रात 10:30 बजे सीने में दर्द और भारीपन की शिकायत की थी। इस पर जेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल त्रिपाठी ने बैरक में जाकर प्राथमिक उपचार किया, लेकिन आराम नहीं हुआ।

    11:30 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया की इमरजेंसी भेजे गए ठाकुर की ईसीजी रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली, तो चिकित्सकों ने रात में 1:00 बजे एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस से उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज, गोरखपुर भेज दिया।

    यहां आइसीयू वार्ड नंबर 14 में बेड नंबर आठ पर भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपचार शुरू किया। बुधवार को उनकी ट्रोप-आई जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह राहत की बात मानी जा रही है, क्योंकि यह जांच हार्ट अटैक की पुष्टि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    इसके अलावा ईकोकार्डियोग्राफी (ईको) रिपोर्ट भी सामान्य आई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। विशेषज्ञ की राय के बाद शाम को उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

    नहीं मिली राहत, अभिरक्षा 21 जनवरी तक बढ़ी

    पद का दुरुपयोग कर औद्योगिक प्लाट आवंटित कराने के मामले में 10 दिसंबर से जेल में निरुद्ध अमिताभ ठाकुर की अभिरक्षा 21 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी की अदालत ने आरोपित पूर्व आइपीएस की तरफ से प्रस्तुत की गई दलील सिरे से खारिज करते हुए यह आदेश दिया। मंगलवार को उनका जमानत प्रार्थना पत्र भी खारिज करते हुए मजिस्ट्रेट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब उन्हें जनपद न्यायाधीश के यहां नियमित जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 21 जनवरी तक बढ़ी कस्‍टडी

    खबरें और भी