Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    G20 Summit 2023 की वजह से दिल्ली में एयर ट्रैफिक बढ़ने पर रद हुईं तीन उड़ानें, परेशान हुए गोरखपुर के यात्री

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 08:14 AM (IST)

    G20 Summit 2023 In Delhi दिल्ली में एयर ट्रैफिक बढ़ने पर दिल्ली व लखनऊ की तीन उड़ान शुक्रवार को अचानक रद कर दी गई। आज भी तीन उड़ान रद कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    Gorakhpur Airport: दिल्ली में एयर ट्रैफिक बढ़ने पर रद हुईं तीन उड़ानें। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    Gorakhpur Airport: दिल्ली में एयर ट्रैफिक बढ़ने पर रद हुईं तीन उड़ानें। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। जी-20 सम्मेलन की वजह से दिल्ली में एयर ट्रैफिक बढ़ने पर शुक्रवार को दिल्ली व लखनऊ की तीन उड़ान अचानक रद करनी पड़ी। अंतिम समय में उड़ान रद होने की जानकारी मिलने पर यात्री परेशान हुए। कार्यक्रम की वजह से शनिवार को भी दिल्ली व लखनऊ की तीन उड़ान रद कर दिया गया है।

    गोरखपुर से रोजाना नौ विमान भरते हैं उड़ान

    गोरखपुर एयरपोर्ट से छह शहरों के लिए रोजाना नौ विमान (इंडिगो के पांच, स्पाइस जेट व एलाइंस एयर के दो-दो विमान) उड़ान भरते हैं। इसमें दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए दो, लखनऊ व हैदराबाद के लिए एक-एक और कोलकाता के लिए एक उड़ान होती है। इंडिगो का विमान दोपहर बाद 3:50 बजे, एलायंस एयर का विमान शाम 4:40 बजे और स्पाइस जेट का विमान शाम 7:15 बजे गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान भरता है।

    जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया ये कदम

    दिल्ली में चल रहे जी-20 सम्मेलन की वजह से एयर ट्रैफिक बढ़ने व आने वाले मेहमान की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट अथारिटी ने कई विमानों का दो दिन उड़ान रद कर दिया है। इसकी वजह से शुक्रवार को स्पाइस जेट व एलाइंस एयर के विमान दिल्ली से गोरखपुर नहीं आए। अंतिम समय में यात्रियों को इसकी जानकारी हुई। कई लोग तो एयरपोर्ट पहुंच गए थे। दिल्ली से आने वाला एलाइंस एयर का विमान ही लखनऊ जाता है। इस वजह से लखनऊ की उड़ान भी नहीं हुई। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि यात्रियों को मैसेज भेजकर उड़ान रद होने की जानकारी विमानन कंपनी ने दी है।

    रविवार को इंडिगो का विमान नहीं जाएगा दिल्ली

    इंडिगो का विमान दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान भरता है। विमानन कंपनी ने रविवार को दिल्ली की उड़ान रद कर दिया है। इसकी जानकारी यात्रियों को मैसेज भेजकर दे दी गई है।

    खबरें और भी