यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विनोद उपाध्याय, एक लाख का था इनाम; यूपी पुलिस की माफिया लिस्ट में भी था शामिल
Gangster Vinod Upadhyay गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। उस पर विभिन्न जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे।मेड ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढेर कर दिया है। बीती रात एसटीएफ की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय पर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। विनोद अपना एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में चला था अभियान
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से उक्त बदमाश घायल हो गया। अंत में उसकी मौत हो गई।
अयोध्या का रहने वाला था गैंगस्टर
गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। उस पर विभिन्न जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे।मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा ने इसकी पुष्टि की है।