Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: फर्जी फर्म बनाकर ठगी करने वाला गाजियाबाद का गैंग्सटर गिरफ्तार, गरीबों की मदद के नाम पर करता था चंदा उगाही

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 07:51 AM (IST)

    गोरखपुर पुलिस ने धर्म और गरीबों की मदद के नाम पर चंदा उगाही और ठगी करने के आरोपी योगी कारपोरेशन गैंग के सरगना हर्ष चौहान उर्फ योगी हर्षनाथ को गाजियाबा ...और पढ़ें

    गुलरिहा थाना पुलिस की गिरफ्त में गाजियाबाद का रहने वाला गैंग्सटर। जागरण
    गुलरिहा थाना पुलिस की गिरफ्त में गाजियाबाद का रहने वाला गैंग्सटर। जागरण

    HighLights

    1. गोरखनाथ थाने में दर्ज हुए मुकदमे की गुलरिहा पुलिस कर रही विवेचना
    2. महराजगंज के रहने वाले दूसरे आरोपित की चल रही तलाश,कुर्क हाेगी संपत्ति

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धर्म व गरीबों की मदद के नाम पर चंदा उगाही और ठगी करने के आरोपित योगी कारपोरेशन गैंग के सरगना हर्ष चौहान उर्फ योगी हर्षनाथ को गुलरिहा थाना पुलिस ने बुधवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को गुरुवार को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। हर्ष चौहान गाजियाबाद जिले के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंतीपुरम का निवासी है।

    सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के रहने वाले हर्ष चौहान और महाराजगंज जिले के केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ पर गोरखनाथ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों ने मिलकर योगी कारपोरेशन आफ इंडिया नाम से फर्म बनाकर धर्म के नाम पर ठगी का जाल फैलाया था।

    इस मामले में गोरखनाथ थाना पुलिस ने 17 फरवरी, 2025 को हर्ष चौहान और केदारनाथ के विरुद्ध गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दोनों आरोपित फरार थे और पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी।

    इसे भी पढ़ें- यूपी और दिल्ली से नेपाल के लिए जल्द शुरू होगी AC बस सेवा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    इस तरह चल रहा था ठगी का धंधा

    पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद और महराजगंज के दोनों आरोपित मिलकर जालसाजी कर रहे थे। उन्होंने योगी कारपोरेशन आफ इंडिया नामक फर्म का पंजीकरण कराया और फिर धर्म, अनाथ बच्चों की मदद और बीमार व्यक्तियों का उपचार कराने के नाम पर लोगों से चंदा मांगकर अपने निजी खाते में रुपये जमा कराते थे। हर्ष चौहान के विरुद्ध जिले में दो मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक रिकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरे आरोपित केदारनाथ की तलाश जारी है।

    खबरें और भी

    गैंग्सटर की संपत्ति को कुर्क करते खजनी तहसीलदार साथ में एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार। जागरण


    हिस्ट्रीशीटर अमरजीत का शापिंग माल गैंग्सटर एक्ट में कुर्क

    बांसगांव थाने के हिस्ट्रीशीटर और गैंग्सटर अमरजीत चौहान की एक करोड़ रुपये कीमत के शापिंग माल को खजनी तहसील प्रशासन ने गुरुवार को गैंग्सटर एक्ट में कुर्क किया।बदमाश ने अपनी पत्नी के नाम पर खजनी-माल्हनपार मुख्य मार्ग पर तीन मंजिला शापिंग माल बनवाया था, जिसमें कई दुकानें चल रही थीं।

    20 अगस्त 2023 को शाहपुर में रहने वाले सर्राफ संतोष वर्मा से खजनी के माल्हनपार गांव में रहने वाले गैंग्सटर अमरजीत चौहान ने 12 लाख रुपये की ठगी की गई थी। अमरजीत और उसके साथियों ने सस्ते दर पर 109 सोने के सिक्के देने का झांसा दिया और रुपये लेकर फरार हो गए।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur New Bridge: गोरखपुर में बनेगा एक और 112 मीटर लंबा पुल, जाम से मिलेगी मुक्ति; सुगम होगा आवागमन

    पुलिस जांच में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ और अमरजीत के विरुद्ध गैंग्सटर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।इसके अलावा बदमाश व उसके साथियों ने कोलकाता में पेंट-पालिश की ठीकेदार करने वाले चंद्रिका निषाद से भी अमरजीत ने दो करोड़ रुपये ठग लिए थे।

    गिरोह ने व्यापारी को आठ करोड़ के नकली नोट देने का झांसा दिया।पहले 50 लाख रुपये देकर पांच लाख असली नोट लौटाए, जिससे व्यापारी को भरोसा हो गया। बाद में 1.5 करोड़ रुपये लेकर गिरोह फरार हो गया।

    एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार की ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार खजनी नरेन्द्र कुमार ने गुरुवार को संपत्ति कुर्क किया। गिरोह के अन्य सदस्यों की संपत्ति का भी विवरण जुटाया जा रहा है।