Indian Railway News: 12 घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची गोरखधाम, वैशाली भी लेट
दिल्ली-लखनऊ-गोरखपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार कोहरे के कारण थम गई है। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे और वैशाली एक्सप्रेस ...और पढ़ें

रोजाना रात को पहुंच रही है सुबह आने वाली सुपरफास्ट गोरखधाम। जागरण
HighLights
गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
वैशाली एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति कम
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली-लखनऊ-गोरखपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। दिल्ली से आने वाली 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस रोजाना सुबह की बजाय रात को गोरखपुर पहुंच रही है। बुधवार को भी यह ट्रेन 12 घंटे विलंब से गोरखपुर पहुंची। 12566 वैशाली एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट पहुंची। भूखे-प्यासे यात्री रास्ते भर ठिठुरते रहे। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री परेशान रहे।
कोहरे में ट्रेनों का सर्वाधिक विलंबन दिल्ली-कानपुर-लखनऊ-गोरखपुर रूट पर ही हो रहा है। लगातार समय से चलने वाली 12566 बिहार संपर्कक्रांति और 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी विलंबित हो जा रही। बिहार संपर्क क्रांति चार घंटे और सप्तक्रांति आठ घंटे लेट गोरखपुर पहुंची।
19038 बाघ एक्सप्रेस भी तीन घंटे देर से चल रही थी। जानकारों का कहना है कि ठंड और कोहरा बढ़ने के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ेगी। यात्रियों को नए साल में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। वैसे भी रेलवे ने कोहरे को देखते हुए कई ट्रेनों को पहले से ही निरस्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें- मां की डांट से नाराज हाईस्कूल छात्र घर से भागा, साथ ले गया दो सोने के बिस्किट
दरअसल, कोहरे में दृश्यता कम होते ही ट्रेनों की गति अपने आप कम हो जा रही। रेलवे प्रशासन संरक्षा के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। रेलवे प्रशासन ने कोहरे में ट्रेनों की गति को स्वयं नियंत्रित कर दिया है। फाग सेफ डिवाइस लगी ट्रेनें अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे तथा बिना फाग सेफ डिवाइस की ट्रेनें अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं।
इसके अलावा सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। कोहरे के समय भी निर्बाध ट्रेन संचालन के लिए लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजर व स्टेशन अधीक्षकों को काउंसिलिंग के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।